छोटी उम्र में हासिल किया बड़ा मुकाम, 24 साल के यशवंत चौधरी को मिला 23 करोड़ का पैकेज

punjabkesari.in Thursday, Jun 16, 2022 - 02:02 PM (IST)

मेहनत और ढृढ़ निश्चय के साथ कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। अगर आप किसी चीज को ठान लेते हैं तो उम्र चाहे कुछ भी हो अपने सपने के लिए की गई कड़ी मेहनत रंग जरुर दिखाती है। ऐसा ही कुछ चंपावत के यशवंत चौधरी ने कर दिखाया है। यशवंत की उम्र सिर्फ 24 साल है। परंतु इस उम्र में उनका चयन 23 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के पैकेज के लिए हुआ है। उन्हें जर्मनी की टेस्ला गीगा कंपनी में वरिष्ठ प्रबंधक की  जिम्मेदारी मिली है। यशवंत को बैंगलूरु में अगस्त से तक ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसके बाद नवंबर मेंं बर्लिन की कंपनी में वरिष्ठ प्रबंधक के तौर पर नियुक्त किए जाएंगे। 

बीटेक में  870 रैंक किया हासिल 

यशवंत उतराखंड के चंपावत तल्लीहट के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम शेखर चौधरी है जो एक व्यापारी हैं। यशवंत ने पिथौरागढ़ के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करने के बाद 2020 में गेट में 870 रैंक हासिल की थी। दो साल पहले उनका  स्वास्थ्य प्रबंधक के रुप में बैंगलुरु में चयन भी हुआ। कोरोना काल में यशवंत ने ऑनलाइन सेवाएं भी दी थी। ऑनलाइन परीक्षा के बाद ही उनका चयन 30 लाख यूएस डॉलर के पैकेज में टेस्ला गीगा फैक्टरी में एक वरिष्ठ प्रबंधक के लिए बर्लिन यानी की जर्मनी में हुआ है। 

नवंबर में बर्लिन के लिए होंगे रवाना 

यशवंत ने बताया कि- 31 जुलाई तकर वह ऑनलाइन काम करेंगे। अगस्त में उनकी बैंगलूरु में ट्रेनिंग शुरु हो जाएगी। जिसके बाद नवंबर में वह बर्लिन में जाकर अपना काम शुरु कर सकेंगे। यशवंत का चयन मल्टीनेशनल कंपनी टेस्ला गीगा के लिए हुआ है। 

 स्कूल ने किया अपने पुराने छात्र को सम्मानित 

आपके बता दें कि यशवंत की स्कूली पढ़ाई चंपावत के स्कूल मल्लिकार्जुन से हुई है। शुरुआत से ही वह पढ़ाई में आगे रहे थे। उनके पिता ने बताया कि यशवंत बचपन से ही अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही गंभीर थे। वह पहले से ही किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करना चाहते थे। उनके स्कूल में हुए कार्यक्रम में यशवंत के प्रधानाचार्य संजय मुरारी ने उन्हें सम्मानित किया। 

Content Writer

palak