Wow ! रंगों के तालमेल भरे लुक में छाई आलिया भट्ट

punjabkesari.in Sunday, Nov 17, 2019 - 01:23 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के चुलबुले नेचर के सब दीवाने है। मगर लड़कियां उनके इस नेचर से ज्यादा ड्रेसिंग सेंस की दीवानी है। यंग गर्ल्स को आलिया का ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों आउटफिट कलेक्शन काफी ज्यादा पसंद आता है। हाल ही में आलिया एक खास लुक में नजर आई है। उन्होंने यह फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो पर बहुत सारे कमैंट्स आए है या यूं कह लीजिए उनके फैंस ने उनके इस लुक पर तारीफों के पुल बांध दिए है। चलिए आपको आलिया के इस लुक के बारें में आपको डिटेल में बताते है। 

आलिया ने मल्टी-कलर्ड ब्लेजर और रेड बेल्ल-बॉटम पैन्ट्स वियर की है।

उन्होंने ब्लेजर के साथ ब्लैक ब्रा-लेट टीमअप किया है। आलिया का लुक कूल और सेक्सी दोनों लग रहा है। 

 

 

 

 

 

अगर आलिया के मेकअप की बात करें तो हमेशा की तरह उन्होंने अपना नो-मेकअप लुक रखा था। ब्लू स्टलेटोज़ के साथ उन्होंने फुटवियर भी अतरंगा-सा रखा है। 

 

 

 

 

हाल ही में, आलिया ने कैटी पेरी की वेलकम पार्टी में बहुत लाइमलाइट बटोरी। उन्होंने चेक-मैट वाली रेड एंड ब्राउन मिडी पहनी थी। 
 

Content Writer

shipra rana