बहुत शुभ माने जाते हैं ये 9 पौधे, घर में बनाए रखते हैं बरकत

punjabkesari.in Monday, Aug 05, 2019 - 04:26 PM (IST)

पौधे वातावरण को शुद्ध करने का काम करते हैं यह बात तो हर कोई जानता है लेकिन शायद बहुत कम लोग जानते है कि यह नेगेटिविटी को भी दूर करने में मदद करते हैं। आज हम आपको उन्हीं पौधों के बारे में बताते हैं जो घर के लिए शुभ माने जाते हैं और जो साकरात्मक ऊर्जा के साथ घर में सुख-समृद्धि लेकर आते हैं।
 

मनी प्लांट

मनी प्लांट की बेल लगाने से घर की सुख-समृद्धि में बढ़ावा होता है। मनीप्लांट घर की आग्नेय दिशा में स्थापित करने से गणेश जी की अपार कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहती है।

लक्ष्मणा

यह पौधा घर में धन को आर्किषत करता है। ऐसी मान्यता है कि घर में सफेद गमले में इस पौधे को लगाने से धन से जुड़े सभी रुके-पड़े काम चल पड़ते हैं।

केले का पेड़

हिंदू धर्म में केले के पेड़ की पूजा काफी समय चली आ रही है। घर की चारदीवारी में केले का वृक्ष लगाना शुभ है। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को रोजाना केले के पत्ते में भोग लगाने से उनकी खास कृपा का पात्र बना जा सकता है।

नारियल का वृक्ष

नारियल का पेड़ घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मंगलवार के दिन घर में लगे नारियल पेड़ की पूजा करने से घर में पीढ़ियों तक धन का वास रहता है।

तुलसी का पौधा

घर में सुख, शांति और समृद्धि का विकास करने के लिए आज ही तुलसी के पौधे की स्थापना करें। पौधे को स्थापित करने के लिए ईशान कोण सबसे उत्तम माना जाता है।

अश्वगंधा

वास्तुशास्त्र के अनुसार अश्वगंधा का पेड़ लगाने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। अश्वगंधा का पेड़ बहुत ही लोकप्रिय आयुर्वेदिक औषधि भी है।

कनेर

कनेर तीन प्रजातियों में पाया जाता है, सपेद कनेर, दूसरी लाल कनेर और तीसरी पीले कनेर। कनेर के पौधे को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। पीले रंग के फूल भगवान विष्णु को प्रिय होते हैं। विषणु जी के साथ-साथ मां लक्ष्मी की अपार कृपा भी आप पर बनी रहेगी।

हरसिंगार

हरसिंगार का वृक्ष जिस भी घर-आंगन में होता है, वहां हमेशा शांति-समृद्धि बनी रहती है। इसके फूल तनाव हटाकर खुशियां ही खुशियां भरने की क्षमता रखते हैं।

मीठा नीम या कड़ी पत्‍ता

यह पौधा सहज और सरल रूप से आपको कहीं भी मिल जाता है। इसे घर में लगाने से शनि, राहु और केतु तीनों प्रसन्‍न रहते हैं। इन तीनों को प्रसन्न रखने का मतलब आपके परिवार पर कोई संकट भरा समय नहीं आएगा।

Content Writer

Harpreet