'विश्व पर्यटन दिवस 2019' के मामले में इस बार नंबर 1 रहा भारत, आप भी जानें क्या है खास !

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2019 - 03:06 PM (IST)

हर साल 27 सितंबर यानि आज के दिन को दुनिया भर में विश्व पर्यटन दिवस के नाम से मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत United State Of America ने की थी।  इस दिन जगह-जगह टूरिज्‍म से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कई जगहों पर तो 4 से 5 दिन पहले ही आज के दिन को मनाने की शुरुआत की जाती है। घूमने फिरने से जुड़ी बातों के साथ-साथ इस दिन दुनिया भर में एक खास संदेश भी जरुर भेजा जाता है। इस बार का थीम युवाओं के लिए नौकरियों के अलग-अलग अवसर प्रदान करना है। तो चलिए आज जानते हैं आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस ।

विश्व पर्यटन दिवस मनाने की वजह

पर्यटन किसी भी देश के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक और आर्थिक विकास के लिए बहुत मायने रखता है। इस वजह से देश के आर्थिक विकास में भी बढ़ौतरी होती है। ऐसे में अमेरिका द्वारा 1980 में इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई। इस दिन लोगों को ग्‍लोबल कम्‍युनिटी और टूरिज्‍म पर होने वाले इवेंट्स के प्रति जागरूक किया जाता है ताकि लोग पर्यटन के महत्व को समझ सकें।

भारत के लिए यह दिन क्यों हैं खास ?

हर साल अलग-अलग देश विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी करते हैं। मगर इस बार आपको खुशी होगी कि पहली बार विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी भारत कर रहा है क्योंकि इस बार भारत के युवा घूमने-फिरने के मामलों में पहले नंबर पर आए हैं। साथ ही भारत में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक घूमने-फिरने के लिए आते हैं, जिसका सीधा असर यहां की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व पर्यटन दिवस की एक थीम रखी जाती है, जो हर साल बदलती है।

भारत में आते हैं सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक

एतिहासिक और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए विश्व भर में फेमस भारत में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं। पर्यटन के मामले में हर साल 1 करोड़ से भी ज्‍यादा विदेशी पर्यटक भारत आते हैं। पर्यटन मंत्रालय के अनुसार भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले वर्ष यानि 2018 में भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की गिनती 1 करोड़ आंकी जा चुकी है। ज्यादातर विदेशी पर्यटक दिल्‍ली, मुंबई, चेन्‍नई, आगरा और जयपुर घूमने आते हैं। 

Content Writer

Harpreet