दुनिया के सबसे खूबसूरत स्वीमिंग पुल, जहां आता है स्वर्ग का नजारा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2017 - 12:10 PM (IST)

दुनिया में कई खूबसूरत जगहें हैं। लोग अपने शौंक के हिसाब से अपनी मनपसंद जगह पर जाते हैं। ऐसे ही कुछ लोगों को स्वीमिंग करना बहुत पसंद होता है और वे ऐसी जगहों पर जाना ही पसंद करते हैं जहां स्वीमिंग पुल भी हो। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे जहां सबसे खूबसूरत स्वीमिंग पुल हैं और यहां नहाने का भी अपना ही नजारा है। आइए देखिए दुनिया के टॉप स्वीमिंग पुल

1. ब्‍लू लागून, आइसलैंड
आइसलैंड के यह स्वीमिंग पुल पूरी दुनिया में मशहूर है। इस स्वीमिंग पुल में लोग स्पा का अानंद भी ले सकते हैं और यहां आकर जन्नत जैसा नजारा आता है।

2. विला सेब्यूरेगा, फ्रांस
दुनिया के सबसे खूबसूरत स्वीमिंग पुल में फ्रांस का यह पुल भी आता है। इस पुल का पानी एक दम नीला है और इसमें तैरने पर ऐसा अहसास होता है जैसे आसमान में तैर रहे हैं।

3. लॉस वेंटेनास, मैक्सिको
मैक्सिको में बना यह स्वीमिंग पुल समुद्र के बिल्कुल सामने बना है और यहां तैराकी करने में बहुत आंनद आता है।

4. जेड माउंटेन रिसॉर्ट, सेंट लूसिया
सेंट लूसिया के जेड माउंटेन रिसॉर्ट में एक स्वीमिंग पुल है जिसे दुनिया का सबसे खूबसूरत पुल माना जाता है। इस रिजॉर्ट में 24 विला हैं और हर विले में एक-एक पुल बना हुआ है।

5. क्वीन्स बाथ, हवाई
यह स्वीमिंग पुल समुद्र के बिल्कुल साथ में बना हुआ है और इसमें छोटे-छोटे कछुए और मछलियां भी साथ में तैरती हैं।

6. वेलासारू रिजॉर्ट, मालदीव

7. इनफि‍नि‍टी पूल, सिंगापुर

8. गोल्ड एनर्जी पूल, ति‍ब्‍बत

9. हाऊस ऑफ बम्‍बू, फिजी द्वीप

10. फोर सीजन रिसॉर्ट, सेचिलीज


 

Punjab Kesari