ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत हाईवे

punjabkesari.in Wednesday, Jul 19, 2017 - 09:40 AM (IST)

किसी खूबसूरत जगह को देखने के लिए कई हाईवे से होकर गुजरना पड़ता है। अगर हाईवे बहदी नदी के ऊपर या बड़ी-बड़ी पहाड़ियों के बीच से होकर गुजरे तो सफर का नजारा दोगुणा बढ़ जाता है। आज हम आपको दुनिया के सबसे खूबसूरत हाईवों के बारे में बताएंगे जो आपके रास्ते को और रोमांचक बना देंगे। 

- चीन का अनोखा हाईवे
चीन की राजधानी शंघाई से चेंग्‍डू तक जाने के लिए आपको वाटर हाईवे से होकर गुजरना पड़ेगा। करीब 11 कि.मी लंबा यह हाइवे कहीं भी जमीन को टच नहीं करता बल्कि गगनचुंबी पहाड़ियों से होकर गुजरता है

- मिलफोर्ड रोड
न्यूजीलैंड में स्थित मिलफोर्ड रोड दक्षिणी अल्फा के मुख्य डिवाइड को पार करता है। यहां का रास्ता पहाड़ियों से होकर गुजरता है जो काफी रोमांचक होता है।

- कोबट ट्रेल
यह नोवा स्कोटिया में स्थित है। इस हाईवे को मुख्य रूप से सैलानियों को आकर्षित करने के लिए बनाया गया है। यह हाईवे बेहद ही खूबसूरत है। 

- ट्रोलस्टिगन रोड़
ट्रोलस्टिगन रोड़ नार्वे में स्थित है। अगर आपभी  टेढी-मेढी राइडस का मजा  लेना चाहते है तो यह हाईवे काफी अच्छा ऑप्शन है। 
 
- नेशनल रूट 40
नेशनल रूट 40 दुनिया का सबसे बड़ा हाईवे है। यह हाईवे बहुत सी नदियों और पर्वतों से घिरा हुआ है। जहां से सफर करना काफी खूबसूरत पल है। 
 

Punjab Kesari