दुनिया के 3 सबसे बेशकीमती Jewelley Piece, एक हार तो Shloka Mehta के पास

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 12:15 PM (IST)

भारतीय महिला जितना फैशनेबल कपड़ों की शौकीन है उतनी ही ज्यूलरी की भी। पैसों के साथ-साथ ये ज्यूलरी कलैक्ट करने में भी विश्वास रखती हैं लेकिन कलैक्शन के साथ ये चीजें भी बहुत मायने रखती हैं कि आप ज्यूलरी किस तरह की इक्ट्ठी कर रही हैं क्योंकि यह उसकी डिमांड पर निर्भर करती हैं जैसे की हीरा। हीरे का टुकड़ा जितना अनमोल होगा उतनी ही उसकी कीमत होगी। ये हीरे की वैरायिटी पर निर्भर करता है उसी तरह सोना भी ... हालांकि हीरे की तो बात ही सबसे अलग है इसलिए तो कहते हैं कि हीरा है सदा के लिए क्योंकि इसकी चमक कभी कम नहीं होती।

इस पैकेज में हम आपको दुनिया के 3 सबसे एक्सपेंसिव ज्यूलरी पीस दिखाते हैं...

यैलो डायमंडः  एल' इनकम्पेयरेबल डायमंड नेकलेस ( L' Incomparable Diamond Necklace)

यह डायमंड नेकलेस, दुनिया के सबसे महंगे नेकलेस में शामिल है क्योंकि इस हार में जड़े हैं 637 कैरेट के शानदार हीरे। पीले रंग का अद्वितीय हीरा नेकपीस के सेंटर में जड़ा है जिसका वजन 407.48  कैरट है। इसी के साथ नेकलेस में 229.52 कैरट के 91 व्हाइट डायमंड्स और लगे हैं जो 18 कैरट के रोज गोल्ड में तराशे गए हैं।

इस नेकलेस को लेबनानी ज्वैलर्स मौवाद (Lebanese jeweler Mouawad) ने डिजाइन किया था, इसे पॉलिश कर एक नैकलेस का रुप देने करीब 4 साल लगे, जिसकी कीमत उस समय 55 मिलियन डॉलर आंकी गईं यानि करीब 400 करोड़ रु. के आस-पास। इतनी ज्यादा कीमत के चलते यह बेशकीमती हार, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। बता दें कि इस शील्ड कट यैलो डायमंड को सबसे पहले 1980 में अफ्रीका में खोजा गया था और आज यह डायमंड नेकलेस अंबानी बहू श्लोका मेहता के पास है जो कि उनकी सासू मां नीता अंबानी ने ही उन्हें मुंह दिखाई में गिफ्ट किया था।

द ग्राफ पिंक डायमंड (The Graff Pink)

द ग्राफ पिंक डायमंड जो कि 24.78 कैरेट का गुलाबी हीरा है इस हीरे को प्लेटिनम की रिंग में तराशा गया। यह  हीरा कभी अमेरिकी सेलिब्रिटी ज्वैलर हैरी विंस्टन के स्वामित्व में था। 16 नंवबर 2010 को स्विट्ज़रलैंड के जेनेवा में ऑक्शन कंपनी सोथेबी ने इसे 46 मिलियन डॉलर लगभग 339 करोड़ रु. में नीलाम किया था। ग्राफ ने इसे खरीदा और उस समय मेंं यह सबसे अधिक राशि थी जिसके लिए इसे आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे महंगे हीरों में शामिल किया था। इस हीरे को प्लेटिनम की रिंग में जड़ा गया और इसके साथ दो शैल्ड शेप व्हाइट हीरे लगाए गए।

द परफेक्ट पिंक  (The Perfect Pink)

इस परफेक्ट पिंक 14.23 कैरेट हीरे की कीमत 23.2 मिलियन डॉलर करीब 171 करोड़ रु. आंकी गई थी। इस हीरे का परफैक्ट कलर, स्पष्टता, अद्वितीय रंगत ही इसे दुर्लभ बनाता है। यह 0.20 कैरेट से अधिक के 10 प्रतिशत गुलाबी हीरों में से एक है। इस हीरे की विरासत 244 साल पुरानी है इसलिए तो इसे आज भी बेशकीमती गहनों में एक माना जाता है। इस रैक्टेंगुलर शेप वाले खूबसूरत हीरे को दो अन्य 1.73 और 1.67 कैरेट के रेक्टेंगुलर हीरों में 18 कैरेट के रॉज और व्हाइट गोल्ड रिंग में तराशा गया।

तो ये थे दुनिया के 3 सबसे महंगे ज्वैलरी पीस। आप भी इन डिजाइन्स को देखकर थोड़ा आइडियाज ले सकती हैं। वहीं इन तीनों में आपको कौन सा ज्वैलरी पीस सबसे ज्यादा पसंद आया कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Content Writer

Vandana