वर्ल्ड के 10 टॉप रोमांटिक सिटी, हनीमून के लिए बेस्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jan 22, 2019 - 03:13 PM (IST)

कपल्स की ख्वाहिश होती है कि वह अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक जगह पर घूमने के लिए जाएं। ऐसे में आज हम आपके लिए दुनिया के सूसे रोमांटिक शहरों की लिस्ट लाएं, जहां आप पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। वहीं यह शहर हनीमून कपल्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। मजे की बात तो यह है कि  देश-विदेश की इन जगहों में आप कम बजट में भी पार्टनर के साथ रोमांटिक लाइफ एन्जॉय कर सकते है।

 

दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर
पेरिस

पेरिस शहद को 'सिटी ऑफ लव' भी कहा जाता है। यहां की खूबसूरती पर्यटकों का दिल जीत लेती है। पेरिस घूमने के लिए हर साल करोड़ों पर्यटक आते हैं। यहां एक से बढ़िया एक रेस्टोरेंट और टूरिस्ट स्पॉट हैं। अगर आप पेरिस जा रहे हैं तो एफिल टॉवर देखना ना भूलें।

बुडापेस्ट

वास्तुकला के लिए मशहूर इस शहद की भव्यता भी आपका दिल जीत लेगी। तीन शहरों से मिलकर बना बुडापेस्ट डैन्यूब नदी की वजह से दो हिस्सों में बंटा हुआ है। यहां आपको शाही महल और ओटोमन युग के स्पा देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहां के पुराने चर्च भी काफी मशहूर हैं।

रोम

इटली का 14000 साल पुराना शहद रोम खूबसूरत शहर टाइबर नदी के किनारे स्थित सात पहाडि़यों पर बसा है। यह शहर फैशन, रोमन व्यंजन और सिनेमा के लिए मशहूर हैं। इसके अलावा भी यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक बढ़िया पर्यटन स्थल है। यहां आप गैलेरिया नाजियोनेल डी आर्टे मॉडर्निया घूम सकते हैं।

वेनिस

पानी के ऊपर बना यह शहर भी रोमांटिक डेस्टिनेशन्स की लिस्ट में शामिल हैं। इसकी खूबसूरती को शब्दों में बयां कर पाना बेहद मुश्किल है। अपनी नैसर्गिक खूबसूरती, प्राकृतिक छटा और ऐतिहासिकता के चलते यह शहर दुनिया के दूसरे शहरों से एकदम अलग है। वेनिस को आप या तो पैदल घूम सकते हैं या फिर नाव पर।

सैन फ्रांसिस्को

कैलिफोर्निया के शहर सैन फ्रांसिस्कोस में आकर अक्सर कप्लस प्यार में खो जाते हैं। यहां आप ऑगस्ट रोडिन की खूबसूरत कलाकृतियों को देख सकते हैं। यहां की नाइट क्लव, पार्क व सिनेमा काफी फेमस हैं। इसके अलावा आप यहां ब्रेफ्रिक होकर पार्टनर के साथ रोमांटिक गली में वॉक का मजा भी ले सकते हैं।

ओहु हवाई

ओहु हवाई दुनिया के बड़े और आकर्षक हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। कपल्स के लिए यग जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं। ट्रॉपिकल बीचेस, जंगल, सर्फिंग, लक्ज़ीरियस होटल आदि के साथ यहां Hawaiian islands काफी पॉपुलर है। माउई जाना न भूलें। यह पूरी तरह से प्रकृति की गोद में समाई है, जहां जगह-जगह पर आपको वाटरफॉल और हरियाली देखने को मिलेगी। हवाई के बीच दुनिया के रोमांटिक बीचेज़ में माने जाते हैं। 

थाईलैंड

थाईलैंड में बहुत सारे ऐसे स्थान हैं जो रंगों से भरपूर हैं। नीले समुद्र तट, गोल्डन टेंपल्स, एग्ज़ोटिक ट्रॉपिकल वेजीटेशन अपनी खूबसूरती से लोगों को अपनी तरफ खींचते हैं। यह बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन्स होने की वजह से यह हनीमून के लिए भी परफेक्ट डेस्टिनेशन्स बन चुका है। यहां पर आप हनीमून का काफी आनंद ले सकते हैं।  इसके अलावा फुकेट में शॉपिंग का बेस्ट आप्शन है।

स्विट्जरलैंड

यूरोप में र्मनी, इटली और फ्रांस के बीच बसा हुआ स्विट्जरलैंड बहुत खूबसूरत देश है। यहां की बेमिसाल खूबसूरती के बीत शादी के पल बिताने का मौका हर कोई ढूढंता है। बहुत लोग शादी के बाद अपने पार्टनर के साथ अपने हसीन पलों को यहां बिताने के लिए आते हैं। 

लिस्बन

पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन काफी बड़ा शहर है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप यहां का मौसम पूरा साल सुहावना रहता है। यहां आप रोमांटिक गलियों में घूमने के साथ म्यूजियम, पार्क व अन्य ट्रेवलिंग प्लेस देख सकते हैं।

ब्रुगेस

ब्रुगेस भी अपने आप मे एक बहुत ही खूबसूरत सिटी है तो आप को एक बार यहा पर जाकर ब्रुगेस की खूबसूरती को करीब से देखना चाहिए। पार्टनर साथ रोमांटिक समय बिताने के लिए इससे खूबसूरत जगह हो ही नहीं सकती।

Content Writer

Anjali Rajput