विश्व जनसंख्या दिवस: ये हैं दुनिया के सबसे छोटे देश, जहां की आबादी 1,000 से भी कम

punjabkesari.in Sunday, Jul 11, 2021 - 05:29 PM (IST)

दुनियाभर में हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को बढ़ती जनसंख्या के प्रति जागरूक किया जाता है। सबसे ज्यादा जनसंख्या के मामले में चीन विश्व में पहले स्थान पर आता है।सबसे ज्यादा जनसंख्या के मामले में चीन विश्व में पहले स्थान पर आता है। वहीं भारत दुनियाभर में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। वहीं कई देश ऐसे भी है जिन्होंने जनसंख्या कंट्रोल करने के लिए कई कानून बनाए है। अब भारत में भी लोग आबादी कम करने के प्रति सचेत हो रहे हैं। मगर क्या आप जानते हैं विश्वभर में ऐसे देश भी है जहां की जनसंख्या 1000 से भी कम है। चलिए आज हम आपको दुनिया के सबके कम जनसंख्या वाले 5 देश के बारे में बताते हैं... 

वेटिकन सिटी

वेटिकन सिटी जो विश्व में सबसे कम जनसंख्या वाला देश माना जाता है। इस छोटे से देश में 1,000 से भी कम लोग रहते हैं। वहीं क्षेत्रफल के हिसाब से भी वेटिकन सिटी बेहद छोटी है। इसका एरिया सिर्फ 0.44 स्कवायर किलोमीटर है। 

तुवालु

तुवालु एक आइडैंल है यह जो पोलिनेशिया में सेंट्रल पैसिफिक है। यह कम आबादी वाले देश में दूसरे स्थान पर आता है। बात इस देश में रहने वाले लोगों की करें तो 2019 की जनसंख्या गणना के आधार पर यहां पर करीब 11, 649 हजार लोग रहते हैं। वहीं तुवालु का क्षेत्रफल 26 स्कवायर किलोमीटर माना गया है। 


नौरू

नौरु प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप देश है, जिसकी आबादी 2019 की जनसंख्या गणना के मुताबिक 12,581 तक मानी जाती है। नौरू का क्षेत्रफल 21 वर्ग किलोमीटर तक फैला है।  


पलाउ

पलाउ भी नौरू की तरह प्रशांत महासागर में एक द्वीपों का एक समूह ही है। कहते हैं कि पलाउ में करीब 340 आईलैंड है। साथ ही यहां की आबादी करीब 21,000 है। 


 

Content Writer

neetu