दुनिया की इन 6 खानों में से निकलता है सोना!

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2016 - 06:31 PM (IST)

ट्रैवलिंग: हर औरत को गहने पहनने को शौक होता है। भारत में तो महिलाएं सोने के गहने पहनने की दीवानी हैं। पैसे और प्रोपर्टी के बाद सोना एक ऐसी चीज है जिस पर सबसे ज्यादा निवेश किया जाता है। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी खादानों के बारे में बता रहे हैं,जिससे सोना निकलता है। आइए जानते हैं इन जगहो के बारे में

1. मुरुंताउ की खान(उज्बेकिस्तान)
यह दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खान है। इस खान में 1700 औंस के लगभग सोना होने का अनुमान है। यह उत्पादन के हिसाब से दुनिया में सबसे बड़ी खान है। जिसकी लंबाई 3.35,चौड़ाई 2.5 और गहराई 560 मीटर है। 

2. ग्रासबर्ग की खान(इंडोनेशिया)
उत्पादन की बात करें तो इंडोनेशिया की यह खान दूसरे नंबर पर आती है। इस खान में 18 हजार से ज्यादा लोग काम करते हैं। 

3.गोल्डस्ट्राइक की खान(अमरिका)
सोने के उत्पादन में अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश हैं। यहां पर सोना गोल्डस्ट्राइक की खान से निकाला जाता है। इस खदान का पता साल 1987 में लगाया गया था। वर्ष 2015 में इस खान से करीब 32.8 टन सोना निकाला गया।

4. कोर्ट्ज की खान(अमरीका)
सोने की यह खान विश्व में चौथे नंबर पर आती है। यहां पर 4000 हजार के लगभग लोग काम करते हैं। 

5.प्यूबेलो वेजो(डोमेनिकन रिपब्लिक)
प्यूबेलो वेजो दुनिया में पांचवी बड़ी खान है। इसमें विश्व की दो बड़ी कंपनीया बैरिकगोल्ड अौर गोल्डकॉर्प काम करती हैं। 

6.यानकोचा(पेरू)
दक्षिण अमरिका की इस खान में न्यूमोंट, मिनास ब्यूनावेंचरा और इंटरनेशनल फाइनेंशियल कॉर्प कंपनिया मिलकर काम करती हैं। 

Punjab Kesari