दुनिया का अनोखा म्यूजियम जो चॉकलेट से किया गया तैयार

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2020 - 05:55 PM (IST)

म्यूजियम का जब भी नाम आता है तो सबके मन में यूनिक व अलग- सी तस्वीरें, पेेंटिंग, चीजों का ख्याल आता है। मगर क्या किसी ने चॉकलेट के म्यूजियम के बारे में सुना है? जी हां, चॉकलेट का म्यूजियम। असल में स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में 13 सितंबर को एक चॉकलेट म्यूजियम खोला गया है। यह देखने में बेहद सुंदर होने से हर किसी को पसंद आने वाला है। 

हर चीज चॉकलेट से तैयार

इस म्यूजियम का नाम 'लिंट होम ऑफ चॉकलेट' है। इस म्यूजियम की खासियत है कि यहां सभी चीजें चॉकलेट से तैयार की गई है। इस म्यूजियम के क्षेत्रफल की करें तो यह करीब 65,000 वर्ग फीट तक फैला हुआ है। इसमें एक चॉकलेट से बना फाउंटेन है जो 30 फीट तक ऊंचा बना है। इसमें हर चीज चॉकलेट से ही तैयार की गई है, जो देखने में बेहद ही सुंदर व आकर्षित लगती है। साथ ही यहां पर दुनिया की सबसे बड़ी मानी जाने वाली लिंट चॉकलेट शॉप भी बनी हुई है। इस शॉप का जिसका उद्घाटन दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर द्वारा हुआ था। 

बेहतरीन क्वालिटी की चॉकलेट 

इस म्यूजियम में तैयार होने  वाली चॉकलेट बेहतरीन क्वालिटी की होती है। यह खाने में भी बेहद टेस्टी होने से हर किसी को पसंद आती है। इसके साथ ही यहां पर आने वाले लोगों को उपहार के तौर पर चॉकलेट दी जाती है। इसके अलावा इस म्यूजियम में बने 'चॉकलेटेरिया' में लोग अपने हाथों से चॉकलेट बनाने का मजा ले सकते हैं। इसी म्यूजियम में कोको बीन्स के उत्पादन की शुरुआत,  चॉकलेट उत्पादन का इतिहास साथ ही इसकी सांस्कृतिक के इतिहास की झलक मिलती है। 

Content Writer

neetu