दुनिया का सबसे बड़ा होटल, ऊचाई इतनी की देखते- देखते गर्दन दर्द करने लगेगी

punjabkesari.in Thursday, Feb 15, 2018 - 12:34 PM (IST)

दुबई में कई बहतरीन और ऊंचे होटल अपनी खासियत के लिए मशहूर हैं। इसी कारण दुबई को होटलों का शहर भी कहा जाता है। यहां एक से बढ़कर एक सुविधाओं वाले होटल हैं। लेकिन आज हम आपको जिस होटल के बारे में बताने जा रहें हैं वह दुनिया का सबसे बड़े होटल है। यह दुबई का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा होटल है। आइए जानते हैं इस होटल के बारे में कुछ और  बातें।

इससे पहले भी दुनिया का सबसे बड़ा होटल बुर्ज खलीफा भी दुबई में ही है। इस होटल से गोवार होटल की ऊंचाई में 116 मीटर ज्यादा यानि की इससे दो गुनी है। सोने जैसे दिखे वाले गोवार होटल में 75 मंजिले हैं। इसकी ऊंचाई 356 मीटर है। गेवोरा होटल में 528 कमरे हैं। इस होटेल के कमरे बेहद आलीशान है। सबसे बड़े होटल की खासियत इसका प्रवेश द्वार है।

गोवार होटल की छत पर एक पुल बना है। यह पुल 356 मीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहां से आप पूरे शहर को देख सकते हैं। यह पुल दुनिया की दुसरी सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के एक दम सामने हैं।  गोवार होटल में बैठे- बैठे आप बुर्ज खलीफा को देख सकते हैं।


 

Punjab Kesari