World Heart Day: दिल के मरीज गलती से भी न खाएं ये 4 चीजें, होगा नुकसान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 06:01 PM (IST)

स्वस्थ रहने के लिए डेली डाइट में पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर चीजें खानी चाहिए। इससे बीमारियों से बचाव रहता है। साथ ही बेहतर शारीरिक विकास में मदद मिलती है। वहीं अगर कोई पहले से ही किसी बीमारी से परेशान है तो उन्हें खासतौर पर डाइट का ध्यान देना चाहिए। वहीं दुनियाभर में लोगों को दिल संबंधी समस्याओं से बचने व इसके प्रति जागरूक करने के लिए हर 29 सितंबर को 'World Heart Day' यानि 'विश्व हृदय दिवस' मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिस दिल के मरीजों को खाने से बचना चाहिए....

नमक

नमक के बिना खाने का कोई स्वाद नहीं आता है। मगर दिल के मरीजों के लिए नमक का अधिक सेवन नुकसानदायक माना जाता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने के खतरा रहता है। इसके कारण हार्ट फेल्योर व हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ती है। इसलिए हार्ट के मरीजों को नमक का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। उन्हें अपने डॉक्टर द्वारा बताई गई मात्रा जितना ही नमक का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी नमक सीमित्र मात्रा में खाना चाहिए।

मीठी चीजें

वैसे तो डायबिटीज के मरीजों को मीठे से परहेज रखना चाहिए। मगर दिल के मरीजों को भी अधिक मीठा खाने से भी बचना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, भारी मात्रा में मीठा दिल के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे दिल संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है।

अंडे की जर्दी

लोग खासतौर पर सुबह नाश्ते में अंडे खाना पसंद करते हैं। मगर आप दिल के मरीज है तो अंडे की जर्दी खाने से बचें। असल में, अंडे की जर्दी में सेचुरेटेड फैट्स अधिक होता है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से दिल की समस्या बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए अंडे की जर्दी को कम मात्रा में ही खाएं।

मैदा

मैदा से बनी चीजें खाने में भले ही टेस्टी लगती हो मगर ये सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। इसका सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से बढ़ता है। ऐसे में हार्ट अटैक आने व दिल संबंधी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। ऐसे में हार्ट के मरीजों खासतौर पर मैदे से तैयार चीजों को खाने से बचना चाहिए।

 

Content Writer

neetu