दुनिया का सबसे मोटा बच्चा हुआ पतला, हैरान कर देंगी तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, May 29, 2020 - 04:12 PM (IST)

दुनिया के सबसे मोटे बच्चे के रूप में मशहुर हुए आर्या परमाना अब पतले हो गए हैं। इंडोनेशिया के आर्या परमाना का वजन 193 किलोग्राम था। साल 2016 में जब आर्या 10 वर्ष का था, तब उसने वजन घटाने का अपना सफर शुरू किया था। उसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वयरल हो रही हैं। जिसमें वह पहले के मुकाबले काफी पतला नजर आ रहा है।

वजन कम होने से आर्या अब आराम से दूसरे बच्चों की तरह चल सकता है। वह दूसरों की तरह सॉकर, बैडमिंटन, टेनिस और फुटबॉल भी खेल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्या के पिता ने कहा है कि उसकी सर्जरी भी हुई है। लेकिन अभी भी शरीर से एक्सट्रा त्वचा हटाने के लिए कम से कम 2 और सर्जरी होगी। आर्या के ट्रेनर एडे राय ने बताया कि जब वह पहली बार मिला तो उससे दिनचर्या के बारे में पूछा और संतुलित आहार लेने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने साथ काम करना शुरू कर किया।

बता दें एक सख्त आहार और फिटनेस अनुशासन का आर्या पालन किया। इसमें उनके ट्रेनर का भी अहम योगदान माना जा रहा है। वे लगातार जिम जा रहा हैं और उनका ट्रेनर भी उनके साथ जाता है। आर्या में आए इस बदलाव से उसके माता-पिता काफी खुश हैं। वे उसके ट्रेनर को भी इसका श्रेय दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आर्या परमाना की पुरानी और नई तस्वीरें और वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। लोग उसकी मेहनत और शरीर में हुई ट्रांसफॉर्मेशन देखकर दंग हैं।

Content Writer

Bhawna sharma