ये है दुनिया की 3 सबसे खूबसूरत झीलें, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, May 04, 2021 - 07:51 PM (IST)

दुनियाभर में कई ऐसे देश है जो अपनी खूबसूरती व खासियत से मशहूर है। ऐसे में लोग ऐसी जगह पर खासतौर पर घूमने जाना पसंद करते हैं। इनमें से कुछ ऐसे देश है अपनी झीलों से दुनियाभर में मशहूर है। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही 3 खूबसूरत झीलों के बारे में बताते हैं, जिसे देखकर किसी का भी मन उसकी ओर खींचा चला आएगा। 

डल झील, भारत 

डल झील भारत की सबसे सुंदर झीलों में आती है। यह जम्मू-कशमीर का खास पर्यटक स्थल है। शायद इसी वजह से इसे 'कश्मीर का ताज' के नाम से नवाजा गया है। यह झील पेड़ों से घिरी हुए है। दुनियाभर से लोग इसके खूबसूरत नजारों को देखने आते हैं। यहां पर पानी में बोटिंग करके कुदरती नजारों का आनंद लिया जा सकता है। 

मैथसन झील, न्यूजीलैंड 

मैथसन झील न्यूजीलैंड के सॉउथ वेस्टलैंड राज्य में पहाड़ों से घिरी झील है। माना जाता है कि आज से करीब 14 हजार साल पुरानी है। सफेद और लाल पाइन के पेड़ों से घिरी यह झील अपने प्राकृतिक नजारों से मशहूर है। ऐसे में इस झील को एक बार देखने के बाद कोई भी इस खूबसूरत नजारे को कभी भुला नहीं सकता है। 

शांग्रीला झील, पाकिस्तान 

यह झील भारत के पड़ौसी देश पाकिस्तान के स्कर्दू कस्बे में बनी है। इसे 'कचूरा झील' के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इसकी खूबसूरती को देखते हुए जगह को 'धरती का स्वर्ग' भी कहते हैं। यहां पर एक मशहूर बौद्ध मठ भी है, जिसे देखने के लिए लोग दुनियाभर से आते हैं। यहां पर बोटिंग का मजा भी लिया जा सकता है।

Content Writer

neetu