रोमांच और रोमांस से भरे है दुनिया के ये 4 खूबसूरत द्वीप

punjabkesari.in Sunday, May 30, 2021 - 08:35 PM (IST)

पूरी दुनिया में बेहद ही खूबसूरत जगह है, जिसे देखकर कोई भी अनोखा अनुभव करता है। वहीं खुले आसमान के नीचे समुंद्र के किनारे घूमने का मजा ही कुछ और है। ऐसे में ही दुनियाभर में कई मशहूर झीलें हैं। मगर घूमने का असली मजा तो द्वीपों को देखने में आता है। ये पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र माने जाते हैं। वहीं नेचर लवर्स के लिए इससे खूबसूरत जगह और कोई नहीं हो सकती है। इसके अलावा रोमांच से भरे इन द्वीपों पर फोटो क्लिक करके यादों को संजोया जा सकता है। ऐसे में पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये द्वीप एकदम परफेक्ट रहेंगे। तो चलिए आज हम आपको इसे आर्टिकल में दुनिया के 4 बेहद खूबसूरत व शानदार द्वीपों के बारे में बताते हैं...

मालदीव 

मावदीव को दुुनिया के खूबसूरत द्वीपीय देशों में से एक माना जाता है। हिंद महासागर में बसा एशिया का यह एक छोटा पर बेहद खूबसूरत देश है। यहां पर हर साल भारी गिनती में लोग घूमने व अपनी छुट्टियां बिताने आते हैं। अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी यही पर अपना वेकेशन मनाते हैं। यहां के रिसॉर्ट्स में हर तरह की सुविधा आसानी से मिल जाती है। वहीं एडवेंचर के शौकीन यहां पर स्कूबा डाइविंग, कयाकिंग, स्नोर्कलिंग और नाईट फिशिंग का मजा ले सकते हैं। 

बाली द्वीप

बाली द्वीप इंडोनेशिया देश में स्थित है। वहीं अपनी खूबसूरती के चलते यह दुनियाभर में मशहूर है। इसे देवताओं का द्वीप भी कहा जाता है। यहां पर किसी को भी शांति का अहसास होगा। इसके साथ ही यहां पर कई ऐतिहासिक मंदिर है। इसके साथ ही बाली का पारंपरिक संगीत और नृत्य पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इसके अलावा आप यहां पर उन ज्वालामुखी को भी देख सकते हैं जिनके बारे में आपने स्कूल में खूब पढ़ा और सुना होगा। 

कैपरी द्वीप

कैपरी द्वीप इटली के कैम्पानिया क्षेत्र में स्थित है। बात इसकी सुंदरता की करें तो यह द्वीप प्राकृतिक दृश्यों और ऐतिहासिक स्थलों से पर्यटकों के बीच मशहूर है। इस द्वीप का मुख्य आकर्षण ब्लू ग्रोटो (ग्रोट्टा अज़ुर्रा) स्थान है। यह समुद्र के पानी से भरी एक ऐसी गुफा है जिसके अंदर पानी का दर्पण चमकदार नीला नजर आता है। 

पलावन, फिलीपींस 

फिलीपींस का पलावन द्वीप पालावान और पालावन के नाम से भी मशहूर है। पलावन अपनी खूबसूरती व शांत वातावरण से किसी का भी ध्यान अपनी ओर आसानी से खींच लेता है। ऐसे में दुनियाभर से इसे देखने आते हैं। वही इस द्वीप रहने के लिए पर्यटकों के लिए खास सुविधा की गई है। 


 

Content Writer

neetu