वर्ल्ड फेमस 10 प्लेस, जहां बड़ा स्पैशल होता है क्रिसमस सेलिब्रेशन!

punjabkesari.in Wednesday, Dec 23, 2020 - 12:18 PM (IST)

क्रिसमस का त्यौहार आने ही वाला है। भले ही क्रिसमस यूरोपिए देशों का त्यौहार हो लेकिन अब भारत में भी इसका सेलिब्रेशन धूमधाम से किया जाता है। भारत हो या विदेशी कंट्री, क्रिसमस के दिन चर्च, घर और सड़कों पर अलग ही रौनक देखने को मिलती है।

चलिए आज हम आपको 10 ऐसे खूबसूरत शहरों के बारे में बताते हैं, जो क्रिसमस सेलिब्रेश के लिए काफी फेमस है। अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन शहरों को अपनी लिस्ट में  शामिल कर सकते हैं।

सबसे पहले बात करते हैं भारत की, जहां क्रिसमस सेलिब्रेशन विदेशों कंट्री से कम नहीं होता।

गोवा

नाइट पार्टी ही नहीं, गोवा क्रिसमस सेलिब्रेश के लिए भी काफी फेमस है। यहां आप बीच पर लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के साथ खूबसूरत तरीके से सजी चर्च भी देख सकते हैं।

कोलकाता

कोलकत्ता की चर्च ही नहीं बल्कि पार्क, स्ट्रीट और पुरानी बेक्रीज भी क्रिसमस के रंगों में रंगी दिखाई देती हैं। यही नहीं, आप यहां स्वादिष्ट और टेस्टी डिशेज का मजा भी ले सकते हैं।

शिमला

सर्दियं में बर्फ से ढके इस शहर में आप माल रोड़ पर बनी पुरानी कैथेड्रल चर्च में क्रिसमस का त्यौहार सैलिब्रेट कर सकते हैं। साथ ही आप यहां विंटर हॉलीडे का मजा भी ले सकते हैं।

मुंबई

मुंबई के सिर्फ मॉल और बाजार ही नहीं बल्कि सड़को को भी क्रिसमस ट्री से सजाया जाता है। यहां आप नाइट पार्टी का भी जमकर मजा ले सकते हैं।

दमन-दीव

क्रिसमस के दौरान दमन-दीव के हर चर्च को खास तरीके से सजाया जाता है। यहां नहीं, यहां के लोगों का पुर्तगाली डांस भी टूरिस्ट को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आकर चर्च ऑफ बोम जीसस, जैन मंदिर और देवका बीच घूमना ना भूलें।

अब बात करते हैं विदेशी कंट्री की, जहां का क्रिसमस सेलिब्रेश दुनियाभर में मशहूर होता है।

लंदन

क्रिसमस पर लंदन का नजारा किसी जन्नत से कम नहीं होता। यहां क्रिसमस से कुछ दिन पहले ही छुट्टियां हो जाती हैं। यहां क्रिसमस ट्री को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। वहीं, लंदन के टॉवर ब्रिज पर अलग ही रौनक देखने को मिलती है।

अमेरिका

दुनियाभर में मशहूर अमेरिका का क्रिसमस सेलिब्रेशन देखने लायक होता है। यहां हर साल 20 हजार से भी ज्यादा सांता क्लॉज बच्चों को गिफ्ट्स, चॉकलेट बांटते हैं।

फिनलैंड

12 महीने बर्फ से ढका रहने वाला फिनलैंड का छोटा-सा रोवनमी गांव सांता क्लॉज गांव के नाम से भी जाना जाता है। यहां आप क्रिसमस से जुड़े हर किस्से कहानी को रियल लाइफ में जी सकते हैं।

पोलैंड

पोलैंड सिर्फ क्रिसमस मनाने के लिए ही नहीं बल्कि यह जगह खास ट्रेडिशन के लिए भी मशहूर है। यहां 22 नवंबर से क्रिसमस का सेलिब्रेशन शुरू होता है, जो 4 दिन तक चलता है। यही नहीं, यहां आज भी पुरानी परंपराओं से क्रिसमस का त्यौहार सेलिब्रेट किया जाता है।

इंग्लैंड

इंग्लैंड का क्रिसमस सेलिब्रेशन भी दुनियाभर में फेमस है। यहां सड़कों पर क्रिसमस सॉन्ग्स गाते-झूमते लोगों को देखना वाकई अलग एक्सपीरियंस होता है।

Content Writer

Anjali Rajput