इतिहास को जानना है तो घूम लेें दुनिया के ये 5 शहर

punjabkesari.in Friday, May 11, 2018 - 06:11 PM (IST)

घूमने-फिरने के लिए पहाडी इलाकों के अलावा कुछ लोग ऐतिहासिक जगहों पर घूमना भी बहुत पसंद करते हैं। इतिहासिक इमारतों की एक झलक पाने के लिए लोग नई से नई जगहों की तलाश में रहते हैं ताकि आउटटिंग भी हो जाए और कुछ जानकारी हासिल करने का मौका भी मिले। आइए जानें दुनिया की ऐसी कुछ जगहों के बारे में जो खुद में इतिहास को समेटे हुए हैं। 


अहमदाबाद, भारत


अहमदाबाद भारत के प्रचीन शहरों में से एक है। कहा जाता है कि इस शहर की स्थापना सुल्तान अहमद शाह ने 15वीं शताब्दी में की थी। इस शहर में संस्कृति की झलक साफ देखने को मिलती है। किसी समय अहमदाबाद को मैनचेस्टर के नाम ले भी जाना जाता था। यहां पर देखने के लिए कई ऐतिहासिक स्थल हैं। जहां पर्यटकों की भीड लगी रहती है। 
 

द लेक डिस्‍ट्रिक्‍ट,यूके


इग्लैंज के द लेक डिस्टि्रक्ट में स्थित विंडरमेरे सबसे बड़ी झील में से एक है। 10 माइल्स में फैला यह ब्रिज पर्यटकों का खास पसंद है। गर्मी के सीजन में लोग यहां आना ज्यादा पसंद करते हैं। यह क्षेत्र लेक डिस्टि्रक्ट नेशनल पार्क के अंतगर्त आता है। इस झील की खासियत यह है कि इसमें 18 छोटे-बड़े आइलैंड हैं। लोग यहां पर बोटिंग का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं, इसके अलावा यहां पर विंडरमेरे स्टीमबोट म्यूजियम, बीट्रिक्स पोटर, ग्रेट लैंगडेले, केसविक आदि भी घूमने के लिए कई जगह हैं। 


तुर्की


तुर्की दुनिया के ऐतिहासिक शहर में से एक है। इस पुराने शहर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया है। इस शहर का नाम भी प्यार के देवता एफ्रोडाइट के नाम पर रखा गया है, जिसे रोमन विनस कहते हैं। यहां की पुरानी कलाकृतियों का आज भी लोग देखनेे के लिए आते हैं। 


संबोर प्रेई कुक, कंबोडिया



कंबोडिया में 16वीं और 17वीं शताब्दी में बने ऐतिहासिक स्थल पर्यटकोे के आकर्षण का केन्द्र हैं। फॉरेस्ट टेम्पल संबोर प्रेय कुक की खूबसूरती हर किसी को अपनी और आकर्षित करती है। इसके अलावा भी यहां पर बहुत सारे प्राचीन मंदिर है। 

Punjab Kesari