दुनिया के सबसे खूबसूरत चर्च

punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2016 - 06:10 PM (IST)

ट्रैवलिंग:साल के अंत में क्रिसमिस का त्योहार आने का सबको बेसब्री से इंतजार होता है। कुछ देशों में तो इसकी तैयारिया बहुत पहले ही शुरू हो जाती हैं। 25 दिसंबर को प्रभु यीशु का जन्मदिन दुनिया की हर चर्च में मनाया जाता है। बच्चे तो इस दिन सांता क्लॉज़ के आने से बहुत खुश होते हैं। भारत में भी इस दिन को मनाने के लिए हर तरफ चहल-पहल होती है। चर्च में तो सारा दिन लोगों का आना लगा रहता है।आइए जाने दुुनिया की कुछ खूबसूरत चर्च के बारे में

1. सेंट पीटर्स बेसिलिका,इटली
इटली के रोम का यह चर्च दुनिया का सबसे बड़ा चर्च है। इसकी ऊचाई लगभग 136 मीटर है। यह बहुत ही खूबसूरत है। 

2. कैथेड्रल चर्च,गोवा
गोवा शहर में बना यह चर्च भारत में सबसे बड़ा है। इसका निर्माण 1562 में शुरू हुआ और 1619 में बनकर तैयार हुआ। कैथरीन को समर्पित यह चर्च बहुत खूबसूरत है। 

3. सेंट पॉल कैथेड्रल,लंदन
माना जाता है कि इग्लैंड के लंदन का यह चर्च 604 ई में बनाया गया था। इसे दुनिया का सबसे पुराना चर्च भी माना जाता है लेकिन कहा जाता है कि निर्माण के कुछ देर बाद यह विलुप्त हो गया था और 17 वीं शताब्दी में इसका दोबारा निर्माण किया गया। 

4. हागिया सोफिया, इस्तांबुल
तुर्की के इस्तांबुल में बना यह चर्च बहुत खूबसूरत है।यह चर्च बीजान्टिन वास्तुकला का सबसे बेहतरीन नमूना है।  

5. संत बेसिल कैथेड्रल,मास्को
रूस के मॉस्को का यह चर्च दुनिका में सबसे खूबसूरत है। इस वजह से ही इसे यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल में गिना। आज भी इस गिरजाघर की खूबसूरती के मुकाबले कोई और चर्च नही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static