दुनिया के सबसे पुराने शहर! (Pix)

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2016 - 03:42 PM (IST)

दुनिया में कई शहर एेसे हैं जो अपनी खासियत के कारण जाने जाते हैं। एेसे ही दुनिया में कई शहर है जो काफी पुराने हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे पुराने शहरों को बारे में बताने जा रहे है। आइए जानें इन शहरों के बारे में...

1. बाइब्लोस, लेबनान
लेबनान को पहले जिबल के रूप में जाना जाता था। कहते हैं कि यह 7000 साल प्राचीन शहर है। यहां लोग प्राचीन मंदिरों, कैसल और सेंट जॉन बैपटिस्ट चर्च देखने के लिए आते हैं। 

2. एलेप्पो, सीरिया
यह सीरिया का सबसे बड़ा नगर है जो उत्तर-पश्चिम में भूमध्य सागर के तट से थोड़ी दूरी पर बसा है। 6300 साल पहले इस शहर की मौजूदगी के प्रमाण मिले है। 

3. जेरिको, फलस्तीन
इस शहर में 11000 साल पहले से ही लोगों ने रहना शुरु कर दिया था। जॉर्डन नदी के किनारे पर स्थित इस प्राचीन शहर के स्थान पर वर्तमान में 20 हजार की आबादी वाला एक कस्बा है। 

4. दमासकस, सीरिया
6300 साल पहले यह शहर भी मौजूद था। यहां पर कई एेसी जगहें है जो लोगों को अपनी ओर आर्कषित करती है। 

5. सुसा, ईरान
यह काफी पुराना शहर है। यह सांस्कुतिक कार्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध है। इस की जनसख्या 65,000 है।
 

Punjab Kesari