अजीबोगरीब पुल को देखकर हैरान रह जाएंगे आप(Pix)

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2016 - 04:12 PM (IST)

दुनियाभर में जहां खूबसूरत जगहें है, वहीं अलग-अलग तरह से पुल भी है जो देखने में काफी अच्छे लगते है। आपने भी कई तरह के पुल देखे होंगे जो नदी और समुद्र के ऊपर बने होंगे। आज हम आपको कुछ एेसे ही पुलों के बारे में बताने जा रहे है जो देखने में काफी अजीबो-गरीब और खतरनाक लगते है। आप इन पुलों को देखकर हैरान रह जाएगे। आइए जाने इन पुलों के बारे में...


1. बैनपो ब्रिज रेनबो फाउंटेन, साउथ कोरिया 

यह अनोखा ब्रिज काफी फेमस है। यह साउथ कोरिया के सियोल में हेन नदी के ऊपर बना है। रात में इस ब्रिज को देखने का नजारा ही कुछ ओर होता है। 

2. सर्कुलर लगुना गार्जोन ब्रिज, उरुग्वे

इस ब्रिज की खआस बात यह है कि इस पर से 1000 गाड़ियां एक साथ जा सकती है। वहीं यह रोचा और मालोडोनाडो शहर को आपस में जोड़ता है। 

3. ड्रैगन ब्रिज, वियतनाम

इस ब्रिज के ऊपर एक ड्रैगन बनाया गया है इसी कारण इसे ड्रैगन ब्रिज कहा जाता है। यह ब्रिज करीबन 2185 फुट लंबा है। 

4. लकी नोट ब्रिज

यह ब्रिज देखने में काफी अलग लगता है। यह ब्रिज 606 फीट लंबा और 78 स्वीट ऊंचा है। यह ब्रिज पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया है।

5. हैंडरसन वेभ्स ब्रिज, सिंगापुर

इस ब्रिज को आप देखते ही रह जाएगे। यह ब्रिज अपनी अनोखी बनावट के लिए जाना जाता है। यह ब्रिज जैसे ही खत्म होता है वैसे ही पार्क का रास्ता शुरू हो जाता है।
 

Punjab Kesari