दुनिया की सबसे खतरनाक मछलियां

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 12:53 PM (IST)

लाइफस्टाइलः समुद्र की दुनिया बाहर से देखने में बहुत ही सुंदर लगती हैं लेकिन इसमें कई खतरनाक जीव भी रहते हैं। इनमें कई जीव तो एेसे होते हैं जो काफी शांत स्वभाव के होते हैं तो कुछ काफी खतरनाक। आज हम आपको सबसे खतरनाक मछलियों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

1. शार्क फिश
यह फिश कुछ ही पलों में इंसान के दो टुकड़े कर देती है। अब तक इस मछली ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। 

2. व्हेल फिश
देखने में यह मछली काफी शांत स्वभाव की लगती है लेकिन बहुत ही खतरनाक है। यह धरती की सबसे बड़ी मछली बताई जाती है। 

3. इलेक्ट्रिकल इल
यह मछली नदी और तालाब में दोनों में होती है। वैसे तो यह कुछ नहीं कहती लेकिन अगर कोई इसे टच कर दे तो यह करंट मारती है जिससे की हार्ट फेल हो जाता है और व्यक्ति की मौत भी हो जाती है।

4. पिराना मछली
इसे शार्क से अधिक खतरनाक माना जाता है। देखने में यह बहुत छोटी होती है लेकिन कुछ ही मिनटों में इंसान को खत्म कर देती है। 

5. स्नेक हेड फिश
इसका सिर सांप की तरह होता है इसीलिए इसे स्नेक हेड फिश कहा जाता है। इसके अंदर बहुत ही खतरनाक जहर पाया जाता है। यह बड़ी आसानी से किसी को भी अपना शिकार बना लेती है। 

6. टाइगर फिश
इसके नाम से ही पता लगता है कि यह कितनी खतरनाक होगी। वैसे तो टाइगर फिश छोटी सी होती है लेकिन जब यह इंसान पर हमला करती है तो शरीर का कोई भी हिस्सा नहीं छोड़ती। 
 

Punjab Kesari