तस्वीरों में देखें, दुनिया का सबसे ठंडा गांव

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 12:59 PM (IST)

ट्रैवलिंगः दिंसबर और जनवरी के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ती हैं। कश्मीर, शिमला, मनाली जैसी जगहों पर इस महीने में काफी बर्फबारी होती हैं। कई लोग यहां बर्फबारी देखने के लिए जाते है। इन महीनों में तापमान माइनस में रहता है, जिसके कारण काफी ठंड होती है। आज हम आपको एक एेसी जगह के बारे में बताने जा रहे है जहां का तापमान माइनस 71 डिग्री रहता है। इतनी ठंड होते हुए भी लोग यहां रहना पसंद करते हैं। 

हम बात कर रहे हैं रूस के गांव ओयमयकों की। इस गांव को दुनिया का सबसे ठंडा गांव माना जाता है। यह गांव पोल ऑफ कोल्ड के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर औसतन तापमान माइनस 50 डिग्री रहता है जोकि -71 डिग्री तक पहुंच जाता है। यह एक बहुत ही छोटा गांव है जिसमें 500 लोग रहते हैं। ठंड के कारण यहां पर कोई भी पौधा भी पनप नहीं सकता। ठंड से बचने के लिए यहां के लोग हिरण और घोड़े का मांस खाते हैं। लोग अच्छी डाइट लेते हैं ताकि उन्हें कोई बीमारी न हो।

यहीं नहीं, किसी की मौत होने पर शव को दफनाने के लिए 3 दिन का समय लग जाता है क्योंकि जमीन पर पहुंच पाना बेहद मुश्किल है। शव को दफनाने के लिए पहले कोयले से जमीन के ऊपर की बर्फ को पिघलाया जाता है फिर गड्ढा खोदकर डेड बॉडी को दफन किया जाता है। ठंड के कारण यहां के लोगों को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता हैं। हम आपको इस गांव की कुछ खूबसूरत तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां कितनी ठंड होती होगी। 
 

Punjab Kesari