Bridal Makeup Tips: इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के मिनिमल ब्राइडल मेकअप को रिक्रिएट कर सकती हैं वुड बी ब्राइड्स

punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2023 - 02:12 PM (IST)

ब्राइडल लुक फ्लॉलेस दिखे, चेहरे की चमक कम न हो... शादी से पहले हर दुल्हन के मन में इसी तरह की बातें आती है । वह चाहती है कि उसका ब्राइडल लुक सबसे अलग और प्यारा हो यही कारण है कि आजकल लड़कियां नो मेकअप लुक को ज्यादा पसंद करती हैं। न्यूड मेकअप के ट्रेंड को हमारे सेलिब्रिटीज भी फॉलो कर रही हैं, उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को  मिनिमल मेकअप, मैट फिनिश और न्यूड लिप्स तक ही सीमित रखा। चलिए जानते हैं इस वेडिंग सीजन आप किस  ब्राइडल के मेकअप लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।


कैटरीना का मिनिमल मेकअप

ब्यूटी क्वीन कैटरीना कैफ को मिनिमल मेकअप बहुत पसंद है। तभी तो उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को पूरी तरह से मिनिमल रखते हुएफीचर्स को पूरी हाइलाइट होने दिया था। उन्होंने इस दौरान हेवी मेकअप, बोल्ड लिप कलर यूज नहीं किया था। एक बात याद रखें रात की शादी के लिए नो मेकअप की जगह आप सटल मेकअप को चुनें। 


अनुष्का शर्मा का फ्रेश लुक

अनुष्का शर्मा की बात करें तो उन्होंने भी  ग्लॉसि, ड्यूई लुक की जगह मैट मेकअप से अपने लुक को फ्रेश रखा। उन्होंने अपने लैशलाइन को कोल रिम्ड रखा था और आई शैडो के लिए स्किन टोन से मैच करता हुआ शेड चुना था। आई शैडो आंखों के शेप को हाईलाइट करने के लिए यूज किया गया था, कलर ऐड करने के लिए नहीं। 


पत्रलेखा का सिंपल लुक

पत्रलेखा ने भी अपने वेडिंग लुक को सिंपल रखना पसंद किया था। शादी के दिन उनका  बेस ग्लोई था, आई शैडो शिमरी और लिप कलर बोल्ड रखा था। आप भी एक्ट्रेस की तरह शिमरी आईशैडो, नैचुरल आईब्रो और बोल्ड लिप कलर के अपने लुक को  कंप्लीट कर सकती हैं। 


आलिया भट्ट का नेचुरल फेस टोन

आलिया भट्ट भी अपने ब्राइडल लुक से यह साबित कर चुकी हैं कि ज़रूरी नहीं है कि शादी ब्याह में दुल्हन का मेकअप  भारी भरकम ही होना चाहिए। बारीकी से देखें तो उनके लुक में न्यूट्रल आई मेकअप, एक फ्रेश बेस और नैचुरल फ्रेकल्स था। नेचुरल फेस के टोन को हाइलाइट करते हुए, यह मेकअप ब्राइड को उनका बेस्ट लुक देता है।


कियारा का न्यूड मेकअप

न्‍यूड मेकअप का मतलब कॉस्मेटिक का इस्तेमाल ना करना नहीं है बल्कि न्यूड मेकअप लुक के लिए न्‍यूट्रल रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी अपनी शादी में न्‍यूड मेकअप करना चाहती हैं, तो कियारा के ब्राइडल लुक से टिप्‍स एंड ट्रिक्‍स फॉलो कर सकती हैं।


दीपिका का बोल्ड काजल

 दीपिका का साउथ इंडियन ब्राइडल लुक के चर्चे आज भी चलते हैं। रेड और गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी के साथ दीपिका ने मेकअप लुक को लाइट करने के लिए न्यूड कलर का लिपस्टिक शेड ही लगाया था हालांकि उनकी आंखों का मेकअप काजल, आई लाइनर, मस्कारा और आई शैडो लगाकर काफी स्मोकी लुक दे रहा था। उनका बोल्ड काजल काफी पसंद किया गया था। 

सोनम का नेच्यूरल लुक

सोनम अपनी शादी में  नेच्यूरल दिखना चाहती थी, तभी तो उन्होंने आंखों पर बहुत ही पतला आईलाइनर लगाया था और पलकों पर मस्कारा के सिर्फ 2 कोट लगाए थे। होठों पर रेड लिप बाम और गालों पर सोफ्ट पीच कलर का ब्लश लगाया था।  हैवी ज्वैलरी के साथ उन्होंने अपना  मेकअप और हेयरस्टाइल काफी सिंपल और मिनिमल ही रखा गया। 
 

Content Writer

vasudha