Womens Day: घर की महिलाओं को दें सेहत से जुड़े ये खास Gifts

punjabkesari.in Sunday, Mar 07, 2021 - 11:44 AM (IST)


दुनियाभर में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। इसके पीछे का अहम मकसद महिलाओं को उनका हक व समाज में सम्मान दिलाना है। बात अगर महिलाओं की करें वो चाहे गृहिणी हो या वर्किंग वुमेन। वे हर समय अपने घर-परिवार की जरूरतों व उनकी मदद में ही लगी रहती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि वे खुद से ज्यादा अपनों को अहमियत देती है। ऐसे में आप अपनी घर की महिलाओं को सेहत से जुड़े कुछ गिफ्ट्स देकर उन्हें धन्यवाद कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको सेहत से जुड़े कुछ गिफ्ट्स आइडियाज बताते हैं...

PunjabKesari

फ्रूट बॉस्केट

फलों में सभी जरूरी तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी स्ट्रांग होकर बीमारियों से बचाव रहता है। ऐसे में आप अपनी मां, बहन या वाइफ को फूट बास्टकेट गिफ्ट दे सकते हैं। 

ड्राई-फ्रूट्स

इसमें प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसे शाम के समय छोटी-मोटी भूख लगने पर खाया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। डायबिटीज व ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। ऐसे में ड्राई-फ्रूट्स ट्रे गिफ्ट में देना अच्छा रहेगा। 

PunjabKesari

शुगर-फ्री मिठाई व चॉकलेट 

अधिक मात्रा में मीठा खाने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। मगर कहीं आपके घर की महिलाओं को मीठा पसंद है तो आप उन्हें शुगर-फ्री मिठाई व चॉकलेट दे सकते हैं। इससे शुगर लेवल कंट्रोल रहने के साथ वजन बढ़ने व अन्य बीमारियों से बचाव रहेगा। 

हैल्थ चैकअप 

फिट एंड फाइन रहने के लिए समय-समय पर डॉक्टर से संपर्क करना फायदेमंद रहता है। खासतौर पर 40 के बाद तो महिलाओं को कुछ हैल्थ चैकअप जरूर करवाने चाहिए। ऐसे में आप उन्हें इस महिला दिवस पर हैल्थ चैकअप के लिए ले जा सकते हैं। 

PunjabKesari

हैल्थ डिवाइस

उम्र बढ़ने से सेहत संबंधी परेशानियां अधिक होती है। ऐसे में आप अपनी मां को हेल्थ से संबंधित डिवाइस गिफ्ट दे सकते हैं। आपको बाजार में आसानी से कई तरह के हेल्थ मॉनीटरिंग डिवाइस मिल जाएंगे। ऐसे में आप घर से बाहर होने के बावजूद भी उनकी सेहत का ध्यान रख सकते हैं। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static