मानसिक शांति महिलाओं की पहली ख्वाहिश, इसके लिए कर रही हैं सपने पूरे

punjabkesari.in Wednesday, Sep 06, 2023 - 01:42 PM (IST)

जहां दुनिया की अर्थव्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है वहीं दूसरी तरफ मंहगाई तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों की जिंदगी मुश्किल हो गई है। परिणामस्वरुप पिछले साल के मुकाबले लोगों की जरुरतें भी कम हुई है परंतु भारत में पहली बार कुछ अलग देखने को मिला है। भारत में पहली बार महिलाओं की आकांक्षाएं पुरुषों से ज्यादा बढ़ी है। बैंक बाजार एस्पिरेशन इंडेक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की महिलाएं अब तक के इतिहास में इस साल सबसे ज्यादा महिलाएं महत्वकांक्षी दिखी हैं। मुख्य तौर पर ऐसी महिलाएं जो अपनी उम्र के तीसरे और चौथे दशक में है। ऐसी महिलाएं ही सबसे ज्यादा सपने देख रही हैं और अपने सपनों को सच करने की कोशिश कर रही हैं। 

हर काम में आगे महिलाएं 

यह महिलाएं काम के साथ-साथ सामाजिक तौर पर भी अपने आप को सबसे ज्यादा बेहतर साबित कर रही हैं। ऐसी महिलाएं जो अब तक जो महिलाएं किसी चीज का सहारा और प्रोत्साहन लेने के लिए घर परिवार पर निर्भर रहती थी आज उन्हीं महिलाओं की समाज प्रशंसा कर रहा है। बैंक बाजार के सीईओ आदिल शेट्टी ने कहा कि भारतीय महिलाएं अब पहले से ज्यादा कर्जा ले रही हैं। कर्जे का सावधानी से और पूरे दिमाग से इस्तमाल कर रही हैं। इससे वह अपना और अपने परिवार का लाइफस्टाइल बेहतरीन बना रही हैं। ऐसे में वह अपने घर की सबसे बड़ी इनवेस्टर बन गई हैं। अब महिलाएं पढ़ाई के साथ-साथ अपनी जिंदगी को सही तरीके से जीने के लिए पैसे का ज्यादा खर्च कर रही हैं। सीईओ आदिल के अनुसार, भारत की करीबन 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में इन महिलाओं के महत्वकांक्षा की सबसे बड़ी भूमिका होगी। इस साल एस्पिरेशन इंडेक्स में भारत को 85.3 पॉइंट मिले हैं जबकि पिछले साल यह 87.3 था।

 सुकून की जिंदगी चाहती हैं महिलाएं 

इस रिपोर्ट् के अनुसार, भारतीय परिवारों की सबसे बड़ी ख्वाहिश मानसिक शांति और खुशी है। एस्पिरेशन इंडेक्सन में इसी चीज को सबसे ज्यादा 89.1 अंक मिले हैं। सर्वे में शामिल हुए कम से कम 52% लोगों ने सबसे आगे मानसिक शांति और परिवार की खुशी को चुना। जबकि इसके लिए लोगों ने अपनी रिटायरमेंट योजना पर भी ज्यादा महत्व नहीं दिया। हालांकि यह लोग जल्दी रिटायर होने की चाहत रखते हैं। 28% लोग फाइनेंशियल रुप से आजाद होने के लिए खुद को जल्द रिटायर करना चाहते हैं। 

शिक्षा के लिए बचत

 जैसे जैसे शिक्षा महंगी हो रही है ऐसे में इस चीज के लिए लोग आने वाले समय के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। 

अपने घर की चाहत 

हर मिडिल क्लास भारतीय परिवार अपना घर चाहता है। घर का सपना हर किसी का शुरु से ही रहा है ऐसे में यह तीसरी सबसे बड़ी लोगों की प्राथमिकता है। 

अच्छा खाना 

खाने-पीने की चीजें भी कोरोना के बाद काफी महंगी हुई है ऐसे में इस महामारी के बाद लोग अपनी बीमारी के प्रति थोड़ा अलर्ट हुए हैं। लोग अच्छा खाना खाने की चाहत रखते हैं ताकि वह खुद को स्वस्थ रख सकें। 

परिवार के साथ रहना 

इसके अलावा भारतीय लोगों की पांचवी और सबसे बड़ी जरुरत अपने परिवार के साथ रहने की है। हर भारतीय अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता है। 

Content Writer

palak