पंजाब सरकार का महिलाओं को तोहफा, आज से कर सकेंगी बसों में मुफ्त सफर

punjabkesari.in Thursday, Apr 01, 2021 - 10:36 AM (IST)

पंजाब सरकार ने महिलाओं को एक खास तोहफा दिया है। दरअसल, कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने ऐलान किया है कि 1 अप्रैल से राज्य की महिलाओं बस में मुफ्त सफर कर सकती हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

आज से कर सकती है फ्री सफर

पंजाब के सभी उपायुक्तों को इस बारे में सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग ने अवगत करवाया। मुफ्त बस सेवा से महिलाओं को कुछ राहत मिलेगी। इस खबर के बाद महिलाओं में खुशी देखी जा रही है। कि यह कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार का एक बड़ा व अहम कदम है। बता दें  कि दिल्‍ली के बाद पंजाब ऐसा करने वाला दूसरा राज्य बन गया है।

1.31 करोड़ महिलाओं को होगा फायदा

अधिकारियों को उचित व्यवस्था के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में मुफ्त बस सेवा कार्यक्रम प्रसारित करने के लिए कहा गया है। कार्यक्रम सभी जिला, उप-मंडल मुख्यालयों, लगभग 1000 ग्रामीण व शहरी स्थानों में एक साथ प्रसारित किया जाएगा। उनके इस कदम से राज्य की करीब 1.31 करोड़ महिलाओं व लड़कियों को फायदा मिलेगा।

PunjabKesari

कैसे मिलेगा लाभ?

इस फैसले के तहद पंजाब की निवासी महिलाएं राज्‍य सरकार की बसों में मुफ्त सफर कर पाएंगी, जिनमें पैप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कोरपोरेशन (P.R.T.C.), पंजाब रोडवेज बस (पनबस) और स्थानीय सरकार की सिटी बस सर्विसज शामिल हैं। AC बस, वोल्‍वो और एचवीएसी बसों में यह स्कीम लागू नहीं होगी। हालांकि इस स्कीम का फायदा लेने के लिए महिलाओं के पास सबूत के तौर पर आधार कार्ड, वोटर कार्ड या कोई सरकारी दस्तावेज होना जरूरी होगा।

PunjabKesari

इन्हें भी मिलेगा योजना का लाभ

कैबिनेट द्वारा पारित प्रस्‍ताव के मुताबिक, चंडीगढ़ में रहने वाले पंजाब सरकार के कर्मचारी, उनके पारिवारिक सदस्य महिलाएं या चंडीगढ़ में रहने वाली पंजाब सरकार की कर्मचारी महिलाएं भी इस सेवा का फायदा उठा सकती हैं। यह स्कीम हर उम्र वर्ग, आमदन मापदंड वाली औरतों के लिए है।

PunjabKesari

बता दें कि पंजाब के वित्त मंत्री श्री मनप्रीत सिंह बादल ने 8 मार्च अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया था, जिसमें पंजाब सरकार की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा प्रदान करने की घोषणा की गई थी। बुधवार को पंजाब मंत्रिमंडल बैठक में इसपर मोहर लगा दी गई, जो आज से लागू हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static