जवानी में करेंगी ये काम तो 80 साल तक जिएंगी स्वस्थ जिंदगी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 05, 2018 - 09:36 AM (IST)

बुढ़ापे में हैल्थ प्रॉब्लम होना आम बात है लेकिन महिलाओं को 30 की उम्र से पहले ही बुढ़ापे की परेशानियां होने लगती है। एक नए शोध के मुताबिक महिलाएं पुरूषों के मुकाबले जल्दी दिल के रोग, गठिया और आर्थराइटिस जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाती हैं। जहां तनाव, भागदौड़ वाली जीवनशैली, गलत खान-पान और व्यस्त दिनचर्या को इसका जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। वहीं, पोल्यूशन और दूषित हवा के कारण भी उन्हें इन बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
 

आज हम आपको ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे आप न सिर्फ इन बीमारियों से बची रहेंगी बल्कि इससे आप लंबे समय तक स्वस्थ भी रहेंगी। तो चलिए जानते हैं लंबी उम्र जीने के लिए कुछ हैल्दी तरीकें।

 

लंबी उम्र के लिए आजमाएं ये तरीके
1. मेडिटेशन और योग
स्वस्थ और लंबी जिंदगी जीने के लिए मेडिटेशन और योग सबसे अच्छा तरीका है। इससे न सिर्फ आप दिमाग शांत रहता है बल्कि इससे शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार भी होता है। इतना ही नहीं नियमित रूप से योग या मेडिटेशन करने से आप कई गंभीर बीमारियों से भी बची रहती हैं।

2. अच्छी नींद लें
अच्छी नींद आपको स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही मददगार होती है। इससे आप अपनी लाइफ को लंबी उम्र तक जी सकते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप ज्यादा सोएं। हर व्यक्ति के लिए सिर्फ 8-9 घंटे की सुकून भरी नींद जरूरी होती है।
 

3. जंक फूड से रहे दूर
आजकल फास्ट फूड या जंक फूड का सेवन ट्रैंड बन गया है लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि ज्यादातर बीमारियों का कारण भी यही है। इससे न सिर्फ मोटापा बढ़ता है बल्कि यह कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ाता है। इससे आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो अगर आप भी लंबी जिंदगी जीना चाहती हैं तो ऐसे फूड्स से दूरी बना लें।
 

4. सुबह का नाश्ता जरूर करें
महिलाएं अक्सर काम के चक्कर में सुबह का ब्रेकफास्ट स्किप कर देती हैं लेकिन आपकी यह आदत सेहत को नुकसान पहुंचाती है। सुबह का नाश्ता करने की आदत डालें क्योंकि मॉर्निंग ब्रेकफास्ट से बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ती है, जिससे आप बीमारियों से दूर रहती है और आपकी उम्र लंबी होती है।

5. मीट का कम सेवन
मीट खाने से हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ता है इसलिए आपको मीट का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। वैसे एक उचित मात्रा में इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है लेकिन इसका ज्यादा सेवन नुकसानदायक ही होता है।
 

6. जरूरत से ज्यादा न खाएं
जरूरत से ज्यादा खाना यानि ओवरईटिंग के कारण भी आपको कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, इससे आप मोटापे का शिकार हो जाती है। इसके कारण आपको दिल या अन्य हैल्थ प्रॉब्लम होने की संभावना भी बढ़ जाती है इसलिए खाना उतना ही खाए जितनी आपको जरूरत हो।
 

7. खुश रहें
एक रिसर्च के मुताबिक, महिलाओं की कई प्रॉब्लम की जड़ तो उनकी टेंशन है। ज्यादा दुख या टेंशन लेने से आपकी कई मानसिक और शारीरिक बीमारियां घेर लेती हैं इसलिए टेंशन को दूर भगाएं और लंबी जिंदगी जीने के लिए खुश रहें। बस सकारात्मक सोच और खुश रहने से आप कई रोगों से बच सकती हैं।

8. साफ-सफाई का ध्यान
अपने शरीर के जरूरी अंग वैजाइना, मुंह आदि की साफ-सफाई का खास ख्याल रखें। इसके लिए हाइजिन तरीकों को अपनाएं। इसके अलावा अपने आसपास का वातावरण भी साफ रखें क्योंकि प्रदूषित वातावरण के कारण भी कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
 

9. ड्राई फ्रूट्स का सेवन
सूखे मेवे एंटीऑक्सीडेंट का खजाना होते हैं। इन्हें रोजाना उचित मात्रा में खाने से आप कई बीमारियों से बच सकती हैं। शरीर को सेहतमंद रखने के साथ-साथ यह दिमाग को भी तेज बनाते हैं, जिससे बुढ़ापे में आपको डिमेंशिया या अल्जाइमर जैसी बीमारी नहीं होती।
 

10. ज्यादा पानी पीएं
लंबी उम्र तक स्वस्थ रहने के लिए दिनभर में 8-9 पानी पीना बहुत जरूरी है। अधिक पानी पीने से शरीर के कई रोग दूर होते हैं और इससे झुर्रियां की समस्या भी नहीं होती, जोकि बुढ़ापे का सबसे बड़ा लक्षण है। इसके अलावा पानी पीने के लिए तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करें।

Content Writer

Anjali Rajput