Blind Date पर जाने से पहले लड़कियां इन 5 बातों का रखें खास ख्याल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 21, 2018 - 10:05 AM (IST)

युवा पीढ़ी में आजकल ब्लाइंड डेट का ट्रेंड खूब देखने को मिलता है। इसमें अाप एक अनजान शख्स से मिल रहा है। हैं और अगर दाेनाें एक-दूसरे काे पसंद कर लें ताे वह अपने रिश्ते काे अागे बढ़ाते हैं। मगर लड़कियों को ब्लाइंड डेट पर जाते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बताएंगे, जिन्हें लड़कियों को ब्लाइंड डेट के समय ध्यान में रखनी चाहिए। यह रिश्ते के साथ-साथ आपकी सुरक्षा के लिए भी बहुत जरूरी है।
 

ब्लाइंड डेट पर इन बातों का रखें ध्यान
1. लड़कों दें बोलने का मौका
डेट पर अपने मेल पार्टनर को भी बोलने का मौका दें। इससे आपको उन्हें जानने का ज्यादा मौका मिलेगा और आपको उनके इरादों का पता चल जाएगा। इतना ही नहीं, आगे चलकर इसका अच्छा आपके रिश्ते पर भी पड़ेगा।

2. सब्र से काम लें
ब्लाइंड डेट दोस्त या परिवार की तरफ से अरेंज करवाई जाती है। इसके अलावा किसी वेबसाइड के जरिए भी लोग ब्लाइंड डेट के लिए जाते हैं। ऐसे में यह कोई मजाक भी हो सकता है। ब्लाइंड डेट आमतौर पर भरोसेमंद नहीं होती है इसलिए अगर आपके साथ ऐसा हो तो सब्र से काम लें और पूरी बात जानने की कोशिश करें।
 

3. ज्यादा खुलापन न दिखाएं
ब्लाइंड डेट पर जाने से पहले कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। ब्लाइंड डेट पर बहुत ज्यादा खुलापन न दिखाएं। कई बार पुरुष इस चीज का फायदा उठा लेते हैं। इसके अलावा आप कहां जा रही हैं इस बारे में दोस्त या किसी क्लोज रिश्तेदार को जरूर बताएं और लगातार उनके संपर्क में भी रहें।

4. पब्लिक प्लेस पर जाएं
ब्लाइंड डेट पर आप एक ऐसे शख्स से मिलने जाती है, जिसे आपने पहले कभी न देखा हो। ऐसे में डेट के लिए हमेशा किसी पब्लिक प्लेस का चुनाव करें। कोशिश करें यह प्लेस आपके घर के आस-पास हो। इससे आपकी सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
 

5. ज्यादा जानकारी न दें
ब्लाइंड डेट पर अपने बारे में बहुत ज्यादा बताने से बचें। खासतौर पर घर से जुड़ी जानकारियां तो बिल्कुल भी शेयर न करें। इस मौके पर कुछ नॉर्मल चीजों के बारे में बात करें जैसे फेवरेट फूड, म्यूजिक, मूवी, हॉबिज वगैरह-वगैरह।

Content Writer

Anjali Rajput