Women Care: महिलाओं को फिट रखते हैं ये Super Foods

punjabkesari.in Tuesday, Jun 22, 2021 - 11:58 AM (IST)

महिलाओं को पीरियड्स, प्रेगनेंसी, मेनोपॉज आदि चीजों से गुजरना पड़ता है। इसके साथ ही इस दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए उन्हें अपनी डेली डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। चलिए आज हम आपको कुछ खास सुपरफूड्स के बारे में बताते हैं, जिसे आप अपनी डेली डाइट में शामिल करके एकदम फिट एंड फाइन रह सकती है। 

फैटी फिश

महिलाओं को अपनी डाइट में सैल्मन, सार्डिन, मैकेरल मछली आदि फैटी फिश को शामिल करनी चाहिए। इनमें ओमेगा- 3 फैटी एसिड, इकोसापेंटेनोइक एसिड ( EPA ) और डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड ( DHA ) अधिक मात्रा में होते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इनका सेवन करने से दिल संबंधी बीमारियां, स्ट्रोक, हाइपरटेंशन, डिप्रेशन, जोड़ों का दर्द आदि समस्याएं दूर होती है। आप हफ्ते में 2-3 बार फैटी फिश का सेवन कर सकती है। 

लो फैट मिल्क या संतरे जूस

इन दोनों में विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन से हड्डियों को आंतों में कैल्शियम अवशोषित करने में मदद मिलती है। इससे हड्डियों में मजबूती आने के साथ डायबिटीज, ब्रेस्ट, पेट और ओवरी के ट्यूमर का खतरे कम रहता है। इसके साथ ही यह शरीर को अंदर से पोषित करता है। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा व जवां नजर आता है। 

बीन्स

बीन्स में प्रोटीन व फाइबर अधिक मात्रा में होते है। इसके सेवन से महिलाओं को दिल संबंधी बीमारियां व ब्रेस्ट कैंसर से बचाव रहता है। यह महिलाओं के शरीर में हार्मोन को स्थिर रखने में मदद करती है। एक शोध के अनुसार, इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है। इसके साथ ही पेरिमेनोपॉज या मेनोपॉज में होने वाले हार्मोन्स स्थिर रखने में भी मदद मिलती है। इसे आप सलाद, सब्जी, सूप आदि की तरह डाइट में शामिल कर सकती है। 

बेरीज

बेरीज पोषक तत्वों के साथ एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-कैंसर आदि गुणों से भरपूर होती है। अध्ययनों के अनुसार, इसका सेवन करने से महिलाओं में ब्रेस्ट और पेट का कैंसर होने का खतरा कम रहता है। इसके अलावा इनमें मौजूद विटामिन सी और फोलिक एसिड प्रेगनेंसी में फायदेमंद होते हैं। यह सेहत के साथ स्किन संबंधी समस्याएं दूर होकर चेहरे को बेदाग, ग्लोइंग व जवां बनाएं रखने में मदद करती है। इसलिए महिलाओं को अपनी डेली में ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, क्रैनबेरी आदि को जरूर शामिल करना चाहिए। आप इसे स्मूदी, शेक, सैलेड या किसी भी तरह से डाइट में शामिल कर सकती है। 

टमाटर

टमाटर में विटामिन, आयरन, प्रोटीन आदि पोषक तत्व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। इसमें मौजूद लाइकोपीन को पोषक तत्वों का पावरहाउस कहते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार इसका सेवन करने से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर होने से बचाव रहता है। इसके साथ ही यह दिल की बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन व एंटी-एजिंग गुण बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करने में फायदेमंद होते हैं। आप इसे सब्जी, दाल में डालने के अलावा जूस, सलाद, सूप आदि की तरह डाइट में शामिल कर सकती है। 

 

Content Writer

neetu