पति के पैसों को संभालकर खर्च करती हैं इस मूलांक की लड़कियां, फिजूलखर्च से रहती हैं दूर
punjabkesari.in Friday, Jan 02, 2026 - 12:30 PM (IST)
नारी ड़ेस्क : अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ तारीखों में जन्मी लड़कियों में पैसों को संभालने और बचाने की खास क्षमता होती है। ये महिलाएं न सिर्फ अपने खर्चों पर नियंत्रण रखती हैं, बल्कि शादी के बाद पति के पैसों को भी बेहद समझदारी से मैनेज करती हैं। ऐसे में इन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना कम ही करना पड़ता है। जानें कोन सी तारीख पर जन्मी लड़कियां है।
पैसा बचाने में होती हैं एक्सपर्ट
अंक ज्योतिष के अनुसार जिन महिलाओं का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 8 माना जाता है। इस मूलांक की लड़कियां धन प्रबंधन में काफी माहिर होती हैं। ये फिजूलखर्च से दूर रहती हैं और भविष्य के लिए पैसा बचाकर रखने में विश्वास रखती हैं।

शनि ग्रह से है गहरा संबंध
मूलांक 8 का स्वामी ग्रह शनि होता है, जिसे कर्म और न्याय का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण मूलांक 8 वाली लड़कियां मेहनती, अनुशासित और जिम्मेदार स्वभाव की होती हैं। जीवन में इन्हें संघर्ष जरूर करना पड़ता है, लेकिन ये अपनी मेहनत और धैर्य से आगे बढ़ती हैं।
यें भी पढ़ें : नाभि से बदबू क्यों आती है? जानें कारण और सफाई का सही तरीका
चुनौतियों से नहीं घबरातीं
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 की लड़कियां मानसिक रूप से मजबूत होती हैं। ये किसी भी परिस्थिति में घबराने के बजाय समाधान खोजने पर ध्यान देती हैं। आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करना इनकी सबसे बड़ी खूबी मानी जाती है।

शादी के बाद भी संभालती हैं परिवार का बजट
मूलांक 8 वाली महिलाएं शादी के बाद घर की आर्थिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती हैं। ये पति के पैसों को सोच-समझकर खर्च करती हैं और सही समय पर सही जगह निवेश करने में भी कुशल होती हैं। इसी वजह से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है।
यें भी पढ़ें : आंखों के ये बदलाव बताते हैं इन 7 बीमारियों के संकेत
धर्म और आध्यात्म में रुचि
अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक की लड़कियां आध्यात्मिक स्वभाव की होती हैं। धर्म, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में इनकी गहरी आस्था होती है। इससे इनका मन शांत रहता है और ये हर फैसले को गहराई से सोचकर लेती हैं।

