Vastu Tips: गलत दिशा में बनाया खाना करता है घरवालों की सेहत खराब

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 11:50 AM (IST)

कहते हैं कि जैसा अन्न वैसे मन। किचन एक ऐसी जगह है जहां गृहणी अन्नपूर्णा और भोज्यकर्ता बन जाती है। एक नारी ही है जो आम भोजन को अमृत बना देती है इसलिए घर के खाने में बरकत होती है। अगर आपके मन में शुद्ध विचार है तो आप जो भोजन तैयार कर रही हैं उसमें भी पवित्रता आ जाएगी। सिर्फ भोजन ही नहीं बल्कि किचन में और भी बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार, अगर किचन का वास्तु सही ना हो तो उससे घर में परेशानियां उत्पन्न हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि किचन से जुड़ी कौन-सी गलतियां आपके लिए परेशानियों का कारण बन सकती है।

इस दिशा में बनवाएं खाना

किचन हमेशा आग्नेय कोण यानि दक्षिण-र्व दिशा में होना चाहिए। जहां मंग और सूर्य की रेखाएं टकराती है वहां शुक्र की डायरेक्शन क्रिएट हो जाती है इसलिए इस दिशा में किचन बनवाना शुभ माना जाता है।

PunjabKesari

किस दिशा में बनाएं खाना

सबसे पहले तो किचन को हमेशा साफ रखें। साथ ही खाना हमेशा आग्नेय कोण यानि दक्षिण-पूर्व दिशा में बनाएं। इस दिशा में बनाया गया खाना ना सिर्फ पौष्टिक होता है। साथ ही इसमें बैक्टीरिया ग्रोथ भी कम होती हैं। साउथ ईस्ट डायरेक्शन को काफी गर्म माना जाता है इसलिए इस दिशा में खाना ना बनाएं।

कहां रखें गैस-स्टोव

गैस स्टोव भी दक्षिण पूर्व दिशा में ही रखें यानि जब आप खाना बना रही हैं तो आपका चेहरा दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। ईस्ट और साउथ डायरेक्शन में भी खाना बना सकती हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि किचन का शेल्फ गैस बर्नर के ऊपर ना हो। इससे खाना खराब होता है और एनर्जी लेवल भी धीमा होता है। साथ ही आटा-शक्कर भी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। गैस सैलेंडर साउथ दिशा में रखें।

पानी की व्यवस्था

पानी की व्यवस्था हमेशा नार्थ-ईस्ट दिशा में रखें। अगर नार्थ-ईस्ट में शेल्प भी बनवा रखी है तो पानी की नल उससे कम से कम आधा इंच नीचा होना चाहिए।

PunjabKesari

कैसे हो किचन का रंग?

स्लैब का कलर ब्लैक ना हो। उसे क्रीम, सिल्वर कलर का रखें, ताकि आपको गंदगी साफ दिखाई दें। स्लैब मार्बल का ना हो इस बात का ध्यान रखें क्योंकि इससे सेहत को नुकसान हो होता है। साथ ही किचन की दीवारों पर गुलाबी रंग करवाएं क्योंकि फायर और पैशेन को पेश करते हैं। साथ ही आप सिल्वर, क्रीम कलर करवाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा कभी भी ग्रे, ब्राउन और ब्लैक ना करवाएं।

किचन का रैक

किचन के रैक को पानी की साइड से लैफ्ट साइड पर रखें। मसालों को हमेशा साउथ वेस्थ या साउथ दिशा में रखें। इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स हमेशा साउथ या साउथ-नार्थ दिशा में रखें।

ओपन किचन के लिए टिप्स

ओपन किचन काफी हद तक ठीक रहता है लेकिन कोशिश करें कि उसमें चिमनी जरूर हो। ओपन किचन में क्योंकि दीवार नहीं होती तो ऐसा स्थिति में स्ट्रांग चिमनी की व्यवस्था जरूर करवाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि घर के सेंटर में धुआ आना सही नहीं माना जाता है। साथ ही इससे बीमारियां भी फैलती हैं।

रात को धोकर सोएं बर्तन

खाना हमेशा ढक्कर ही रखना चाहिए। साथ ही भोजन करने के बाद जूठें बर्तन हमेशा सिंक में ही रखे। वास्तु के अनुसार बर्तन हमेशा रात को धोकर उल्टे करके रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार, इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static