Women Heroes 2018: वो लड़कियां जिन्होने यौन शोषण के खिलाफ छेड़ी जंग

punjabkesari.in Friday, Dec 28, 2018 - 02:46 PM (IST)

आज की लड़कियां समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। ऐसा शायद ही कोई क्षेत्र जहां लड़कियों ने अपनी भागीदारी न दिखाई हो लेकिन पढ़े-लिखे समाज में आज भी उनके लिए राह आसान नहीं है। कई प्रतिष्ठित जगहों पर लड़कियों को यौन शोषण का शिकार होना पड़ता है लेकिन इस बात को दबा कर रखना सही नही है। इसी सोच के साथ साल 2018 में कुछ लड़कियों ने यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाई और कुछ फेसम चेहरों का नाम भी सामने आए। आइए जानें, इन लड़कियों के नाम जो 2018 की हीरों बन गईं। 

 

संध्या मेनन

संध्या जर्नलिस्ट हैं जो ट्विटर पर TheRestlessQuil नाम का अभियान चला रही हैं। उनके द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम ने कई नामों को सामने लाकर रख दिया। इसमें उन्होंने सिर्फ अपनी कहानी ही नहीं सुनाई बल्कि उनसे प्रेरणा लेकर कई दूसरी औरतों ने भी अपनी बातें समाज के सामने रखी जिसे वे किसी से नहीं कह पा रही थीं। संध्या के इस काम में अनु भूयान, धन्या राजेंद्रन, और रितुपर्णा चैटर्जी ने उनकी मदद की। 

प्रिया रमानी

मशहूर जर्नलिस्ट प्रिया रमानी ने केंद्रीय मंत्री रह चुके मोबशर जावेद अकबर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए। इस आरोप के बाद उन पर और भी कई खुलासे होने शुरू हो गए। प्रिया के इस हौसले को देखते हुए उनके साथ और भी कई महिलाएं खड़ी हुई। 

तनुश्री दत्ता

साल 2018 में तनुश्री दत्ता बहुत फेमस चेहरा रही। बॉलीवुड के फेसम एक्टर नाना पाटेकर के खिलाफ दिए गए उनके एक बयान ने भारत में मी टू मूवमेंट दुबारा उठ खड़ा कर दिया। इस सेक्सुअल हैरेसमेंट के मुद्दे पर कई तरह की बहसबाजी हुई और इंडस्ट्री के एक के बाद एक फेमस लोगों को नाम सामने आने शुरू हो गए। जिसमें आलोकनाथ, साजिद खान, अनु मलिक आदि कई बड़े नाम भी इस लिस्ट में शामिल होने शुरू हो गए।

सलोनी चोपड़ा

तनुश्री के बाद एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा ने साजिद खान के खिलाफ कई राज खोले। उन्होंने समाज के सामने खुल कर अपनी बात को रखा कि किस तरह साजिद ने उनके शरीर पर टिप्पणियां की थी। 

Content Writer

Priya verma