Women Health: ब्रेस्ट कैंसर के इन 6 बड़े संकेतों को भूलकर भी न करें इग्नोर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 25, 2018 - 09:30 AM (IST)

महिलाओं में कैंसर के लक्षण : ब्रेस्ट कैंसर ऐसी बीमारी हैं, जो महिलाओं को मौत के दरवाजे तक ले जाती है। वैसे तो यह बीमारी आजकल पुरूषों में भी दिखाई देती है लेकिन महिलाओं को इसका सबसे ज्यादा खतरा होता है। बदलते लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण महिलाएं तेजी से ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) की चपेट में आ रही है। ज्यादातर महिलाओं को इस बीमारी की जानकारी न होने के कारण वो इस बीमारी की चपेट में आकर मौत के मुंह में जा रही है। ऐसे में आज हम आपको ब्रेस्ट कैंसर के कारण और लक्षण बताएंगे, जिसे पहचानकर आप सही इलाज करवा सकती हैं।

 

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण (Breast Cancer Symptoms)

स्तन में गांठ

पीरियड्स के बाद ब्रेस्ट या अंडरआर्म में गांठ होना इस बीमारी का संकेत हैं। ऐसे में आप मैमोग्राम द्वारा ब्रेस्ट कैंसर की जांच करवाएं।

स्तन में दर्द होना

स्तन में दर्द, खुजली, या उसका लाल हो जाना भी इस बीमारी का कारण हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर आपको तुंरत डॉक्टर से सलाह लेकर अल्ट्रासाउंड या एमआरआई करवानी चाहिए।
 

अंडरआर्म्स में दर्द

कैंसर की कोशिकाएं बढ़ने के कारण अंडरआर्म्स में दर्द, सूजन और गांठ पड़ने जैसी परेशानियां भी होती हैं। इस तरह के लक्षण दिखने पर आपको तुरंत जांच करवानी चाहिए।
 

गर्दन के ऊपरी हिस्से में दर्द

कामकाज की वजह से महिलाओं की गर्दन में दर्द होना आम बात है। मगर ब्रेस्ट कैंसर के दौरान कैंसर की कोशिकाएं जब बढ़ने लगती हैं तो यह रीढ़ की हड्डी पर असर डालता है जिससे गर्दन में तेज दर्द और सूजन की समस्या होने लगती है।

निप्पल डिस्चार्ज

स्तन के निप्पल में से हल्का पानी जैसा डिस्चार्ज होना भी ब्रेस्ट कैंसर का संकेत होता है। इसके अलावा निप्पल का रंग और आकार बदलने पर तुरंत चेकअप करवाएं।
 

थकावट

ब्रेस्ट कैंसर होने पर महिलाओं को हमेशा थकान महसूस होती है। कैंसर के सैल्स रक्त की कोशिकाओं पर दबाव डालते हैं जिससे शरीर अत्यधिक थकान महसूस करता है।

ब्रेस्ट कैंसर होने के कारण (Causes Of Breast Cancer) 

1. 12 साल की उम्र से पहले ही पीरियड्स आना से आगे चलकर ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

2. 30 साल की उम्र के बाद प्रैग्नेंट होने पर भी इसके चांसेस बढ़ जाते है।

3. ज्यादा से ज्यादा मात्रा में बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन भी इस बीमारी के खतरे को बढ़ा देता है।

4. अगर आपको पीरियड्स 55 की उम्र के बाद ही बंद हो गए है तो आपको यह बीमारी हो सकती है।

5. शरीर में किसी तरह के जनेटिक बदलाव के कारण भी ब्रेस्ट कैंसर की समस्या बढ़ जाती है।

Content Writer

Anjali Rajput