Women Health: स्वस्थ रहने के लिए डिनर में न करें देरी वरना...

punjabkesari.in Thursday, Aug 02, 2018 - 09:17 AM (IST)

रात का भोजन : महिलाओं की आदत होती है कि वह घर का सारा काम निपटाने के बाद ही भोजन करती है। सारा काम करने के चक्कर में वह रात का डिनर देरी से करती है, जिसके कारण उन्हें कई हैल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि जल्दी भोजन करने से ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के साथ कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। आज हम आपको जल्दी भोजन करने के कुछ ऐसे फायदे बताएंगे, जिसे जानकर आप भी जल्दी डिनर करना शुरू कर देंगी। तो चलिए जानते हैं डिनर करने का सही समय और जल्दी डिनर करने के फायदे।
 

डिनर करने का सही समय
अक्सर महिलाएं काम के चक्कर में रात का खाना सही समय पर नहीं खाती, जिसके कारण उन्हें बदहजमी या पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि रात का भोजन करने का सही समय 7 बजे से लेकर 9 बजे तक का होता है। सेहत के लिहाज से डिनर करने के लिए यह बिल्कुल सही समय है। इसलिए महिलाओं को हमेशा इस समय पर ही भोजन करना चाहिए और हमेशा एक ही समय पर खाना चाहिए।

जल्दी खाना खाने के फायदे 
1. पेट की प्रॉब्लम रहती हैं दूर
रात को डिनर जल्दी करने से पेट की हर प्रॉब्लम दूर रहती है और आप सुबह फ्रेश महसूस करती है। मगर ध्यान रहें कि आप भोजन करने के बाद थोड़ी देर वॉक जरूर करें।
 

2. सीने की जलन
भोजन देर से खाने के बाद आप सीधा सोने चली जाती है, जोकि सीने में जलन का कारण बनता है। इसलिए हमेशा भोजन समय पर करें और खाने के बाद सीधा सोने के लिए न जाएं।
 

3. ज्यादा एनर्जेटिक
जल्दी भोजन करने से शरीर का डाइजेशन प्रोसेस ठीक रहता है, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक रहती हैं। इससे आपको अगले दिन के लिए भरपूर ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा इससे पेट भी हल्का रहता है।
 

4. अच्छी नींद मिलना
देर से डिनर करने पर भोजन ठीक से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है, जिसके कारण आपको असहज महसूस होता है। ऐसे में आप सुकून भरी नींद नहीं ले पाती है। इसलिए अगर आप अच्छी नींद लेना चाहती है तो समय पर भोजन करें।

5. वजन रहता है कंट्रोल
अगर आप भी अपना वजन कंट्रोल करना चाहती है तो रात में भोजन जल्दी करें। इसके अलावा रात को भोजन के बाद वॉक जरूर करें। इससे आपका खाना जल्दी पच जाता है और आपका वजन भी नहीं बढ़ता।
 

6. डाइजेशन के लिए मिलता है समय
जल्दी भोजन करने से आपको खाना पचाने के लिए सही समय मिलता है, जिससे आप पेट के साथ कई बीमारियों से बची रहती हैं। इसलिए अगर आप जल्‍दी खा लेगें तो आप भोजन को आराम से पचा सकेंगी।
 

7. कैंसर से बचाव
रात को जल्दी और सही भोजन खाने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।
 

8. स्वस्थ दिल
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन जल्दी भोजन करने से दिल का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। जल्दी खाना खाने से दिल अच्छी तरह काम करता है। इसलिए सही समय पर खाना खाएं, ताकि आपका दिल मजबूत रहे।

Content Writer

Anjali Rajput