Periods आने में हो रही है देरी तो आजमाकर देखें ये देसी उपाय

punjabkesari.in Friday, Jun 11, 2021 - 12:37 PM (IST)

भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते लोग कई परेशानियों का सामना करते हैं। इसके कारण शरीर पर बुरा असर पड़ता है। वहीं ज्यादा तनाव लेने से लड़कियों को माहवारी यानि पीरियड्स से जुड़ी समस्या से परेशान होने लगती है। इसके कारण कई महिलाओं व लड़कियों को लंबे समय तक पीरियड नहीं आते हैं। ऐसे में वे परेशान होकर दवाओं का सहाला लेने लगती है। मगर आप चाहे तो इसके लिए कुछ देसी उपायों को अपना सकती है। इससे आपको जल्दी आराम मिल सकता है। साथ ही इससे साइड इफेक्ट होने का खतरा भी कम रहता है। चलिए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

अदरक

अदरक पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। वहीं अनियमित मासिक चक्र को ठीक करने में भी इसे कारगर माना गया है। इसके लिए एक 1 कप पानी में 1 बड़ा चम्मच अदरक डालकर उबालें। पानी उबलने पर इसे आंच से उतार कर छान लें। फिर इसमें चीनी या शहद मिलाकर दिन में दिन पर थोड़ा-थोड़ा करके पी लें। इसके अलावा आप सुबह खाली पेट गुड़़ के साथ अदरक भी खा सकती है। इससे बंद माहवारी आने के साथ इसके रेगुलर होने में मदद मिलेगी। 

खड़ा धनिया

पीरियड्स समय पर ना आने की समस्या में खड़ा धनिया फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से रुके हुए पीरियड आने में मदद मिलती है। इसके लिए पैन में 2 कप पानी व 1 बड़ा चम्मच खड़ा धनिया डालकर उबालें। पानी के 1 कप होने पर इसे छान लें। फिर इसे पानी को दिन में 3 बार थोड़ा-थोड़ा करके पीएं। लगातार इस हैल्दी ड्रिंक का सेवन करने से बंद व रुकी माहावारी आने में मदद मिलेगी। पुराने समय से महिलाएं पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए इसका सेवन करती आ रही है। 

गुड़ और अजवाइन

इस दौरान गुड़ और अजवाइन का सेवन करना भी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए पैन में 1 गिलास पानी 1-1 चम्मच गुड़ और अजवाइन डालकर उबालें। पानी का रंग बदलने पर इसे छान लें। पीरियड्स ना आने तक रोजाना सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करें। इससे रुके हुए पीरियड्स आने में मदद मिलेगी। इसके अलावा मासिक धर्म के समय दर्द व अन्य समस्याओं से भी बचाव रहेगा।

दालचीनी

दालचीनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को दुरुस्त रखने में भी मदद करती है। वहीं लंबे समय से पीरियड्स ना आने की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी दालचीनी कारगर मानी गई है। इसमें मौजूद पोषक तत्व व एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर में गर्मी पैदा करने के साथ पीरियड्स लाने में मदद करते हैं। इसके लिए 1 गिलास गुनगुने दूध में चुटकीभर दालचीनी पाउडर मिलाकर पीएं। इसका सेवन करने से रुके हुए पीरियड आने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। 

ध्यान दें, अगर आपको कुछ दिन लगातार इनका सेवन करने से कुछ फर्क नजर नहीं आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

Content Writer

neetu