खुशखबरी: इस राज्य में हर साल महिला कर्मचारियों को मिलेगी 25 दिन की Casual leave

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2024 - 04:16 PM (IST)

ओडिशा सरकार ने महिलाओं को बेहद बड़ा तोहफा दिया है। इस राज्य में विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों को 10 दिनों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश मिलेगा। अब साल में राज्य की महिला कर्मचारियों को 25 दिन का आकस्मिक अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। 


मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने महिला कर्मचारियों को अतिरिक्त लाभ देने के लिए यह घोषणा की गयी है। घोषणा के अनुसार, महिला कर्मचारी अब साल में 25 दिन का आकस्मिक अवकाश ले सकेंगी। यह घोषणा राज्य सरकार की महिला कर्मचारियों की घरेलू जिम्मेदारी और अन्य पारिवारिक मुद्दों को ध्यान में रखते हुए की गई थी। 


ओडिशा देश का ऐसा पहला राज्य है जिसने 1990 के दशक के दौरान सरकारी विभागों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत नौकरी आरक्षण लागू करने में एक क्रांतिकारी कदम उठाया था। राज्य सरकार ने हाल ही में गैर-सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 15 दिनों की आकस्मिक छुट्टी की भी घोषणा की थी। 
 

Content Writer

vasudha