रूठे भाग्य को चमकाना है तो महिलाएं सूर्यास्त के बाद ना करें ये काम

punjabkesari.in Monday, Mar 08, 2021 - 01:57 PM (IST)

महिलाओं को घर की लक्ष्मी व अन्नपुर्णा कहा जाता है। ऐसे में उनके द्वारा किए काम घर में सुख-शांति बनाएं रखने में मदद करते हैं। मगर सूर्यास्त के बाद कुछ कामों को करने से बचना चाहिए। असल में, सूर्यास्त के बाद कुछ कामों को करने से घर में बरकत बनी रहती है। वहीं कुछ काम ऐसे है, जो परेशानियों व मुसीबतों को न्योता देने वाले माने जाते हैं। तो चलिए बताते हैं कि घर की महिलाओं को सूर्यास्त के बाद किन कामों को करना चाहिए। साथ ही किन कामों को करने से बचना चाहिए। 

सूर्यास्त के बाद ना करें ये काम...

 

इन चीजों का ना करें लेन-देन

माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद किसी से दूध, दही, तेल, प्याज व नमक नहीं मांगना चाहिए। साथ ही किसी के मांगने पर उसे देगा चाहिए। नहीं तो जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  

महिलाएं ना करें यह काम 

ज्योतिष व वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की महिलाओं को शाम के बाद बाल धोने से बचना चाहिए। नहीं तो घर में परेशानियां होने के साथ आर्थिक समस्याएं हो सकती है। 

किचन में न करें ऐसा 

रात को हमेशा झूठे बर्तन व किचन साफ करके सोएं। धन की देवी को साफ-सफाई अधिक पसंद है। ऐसे में किचन रातभर किचन गंदा रहने से देवी लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में घर की सुख-शांति, खुशहाली व आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सोने से पहले हमेशा रसोईघर साफ करके ही सोएं। 

सूर्यास्त के बाद करें ये काम...

 

नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

घर में नकारात्मक ऊर्जा होने से कलह भरा माहौल रहता है। ऐसे में महिलाओं को सोने से बेडरूम में पेपर के ऊपर थोड़ा सा सेंधा या काला नमक रखें। अगली सुबह बिना बोले उसे घर के बाहर फेंक दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। ऐसे में घर पर सुख-शांति व खुशहाली का आगमन होगा। आप इस उपाय को हफ्ते में 1 बार कर सकती है। 

सोने से पहले करें यह काम

झाड़ू को संपन्नता का कारक माना जाता है। ऐसे में झाड़ू को हमेशा घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में छिपा कर ही सोएं। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होकर धन का आगमन होगा। 

सुख-शांति बनी रहेगी

वास्तु के अनुसार, किचन में खाली बाल्टी रखने से बचना चाहिए। नहीं तो घर में तनाव व कलह का माहौल बना रहता है। ऐसे में रसोई घर में रातभर पानी की बाल्टी भरकर रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ सुख-शांति बनी रहेगी। 


 

Content Writer

neetu