Hariyali Teej: महिलाओं ने उत्साह और उल्लास से मनाया तीज उत्सव

punjabkesari.in Friday, Jul 29, 2022 - 07:05 PM (IST)

अम्बाला छावनी (मनीष) : कोरोना काल के बाद अम्बाला में तीज का त्यौहार पर कार्यक्रम आयोजित किए गए और इस त्यौहार को लेकर महिलाओं में उत्साह और उल्लास दिखाई दिया। महिलाएं पूरे सज सवर कर कार्यक्रम में पहुंची और मेहंदी के गीतों पर नृत्य किया। फ्रेडस क्लब की ओर से तीज का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

 इस अवसर पर मुख्यअतिथि राधिका चीमा, विशेष अतिथि के तौर पर शालिनी छिब्बर, डा.वीभा बावा उपस्थित रही। चेयरपर्सन मोनिका विग ने बताया कि फ्रेंडस क्लब का मुख्य उददेश्य ही महिलाओं में छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाना है। गरिमा गर्ग ने इस अवसर पर सभी महिलाओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूजा पूरी, शिल्पी, आरती सहगल, प्रीति, श्रुती के द्वारा मेहंदी वाले गानों पर नृत्य किया गया। 

इसके अलावा ढोलकी, डीजे पर महिलाओं ने अंतराक्षरी खेली और खूब आनंद किया। मोनिका विज ने तीज के बारे में महिलाओं को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि फ्रेडस क्लब में महिलाओं को जिंदगी के हर पक्ष में आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। महिलाएं समाज में किसी क्षेत्र में पीछे नहीं रहनी चाहिए। एक अच्छी महिला ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकती है। इस अवसर पर पल्लवी, श्रुति, आरती, पूजा, सेतू रेहान, मीनू, नीलम, प्रवीन, गरिता गर्ग, रूचिका, अन्नु, शिल्पी, सविता वअन्य उपस्थित रहे। 

(फोटो- चंद्रमोहन)

Content Writer

vasudha