Chankaya Niti: पुरुषों के इन गुणों पर फिदा होती है महिलाएं, हार बैठती हैं अपना दिल

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2022 - 04:53 PM (IST)

आचार्य चाणक्य का नाम तो सभी ने सुना है। वो अपने समय के बहुत चालाक और कूटनीति व्यक्ति थे। उनकी चाणक्य नीतियां बहुत प्रचलित हैं जो हमें जीवन के बारे में बहुत कुछ सिखाते हैं। इन्हीं में से एक हैं महिला और पुरुष के रिश्तों के बार में। आचार्य चाणक्य के अनुसार दोनों महिला और पुरुष अपने लिए अच्छा जीवनसाथी ढुंढने की कोशिश करते है। महिलाएं पुरुषों में कुछ खास गुण होने पर फिदा हो जाती है। 

ईमानदार पुरुष

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो पुरुष अपनी पत्नी और प्रेमिका के लिए ईमानदार है और किसी दूसरी स्त्री को बुरी नजर से नहीं देखता है, उनकी तरफ भी महिलाएं बहुत आकर्षित होती हैं। क्योंकि ऐसे पुरुष अपने संबंध को बेहतर बनाए रखने की  हर संभव कोशिश करता है।

शांत स्वभाव

चाणक्य नीति के हिसाब से जो व्यक्ति शातं स्वभाव के होते है और जिनके बोल सौम्य होते है, वैसे पुरुषों पर महिलाएं फिदा हो जाती हैं।

बातें सुनने वाला हो

हर महिला चाहती है कि उसका जीवनसाथी श्रोता स्‍वभाव वाला हो ताकि वो उसकी बातों को न केवल समझे बल्कि उसकी हर छोटी-बड़ी बातों को सुने और समझे। महिलाएं अपने साथी से अपना दुख दर्द बांटकर सुकून पाती हैं। ऐसे पुरुष जो कठोर वचन कहते हैं और अपनी मनमानी करते हैं उन्हें महिलाएं पसंद नहीं करती हैं।

व्यक्तिव का धनी


 चाणक्य कहते हैं की महिलाएं पुरुषों की संदुरता से ज्यादा उनके व्यक्तिव को अहमियत देती हैं, वो उनके मन को देखती हैं और मेहनती लोगों पर अपना दिल हार बैठती हैं।


 

Content Writer

Vandana