महिलाएं खुलकर घूम सकती हैं यहां, नहीं है कोई डर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 21, 2018 - 02:33 PM (IST)

लड़किया कई जगह पर अकेली जाना चाहती है। मगर उनकी सुरक्षा को देखते हुए उनके माता- पिता कभी भी उनको अकेले घूमने के लिए बाहर नहीं जाने देती। अगर बात आइलैंड की करें, तो एेसी जगह पर तो कई बार मां- बाप लड़कियों को किसी के साथ जाने की इजाजत भी नहीं देते, लेकिन आज हम आपको एेसे आइलैंड के बारे में बताएंगे जहां केवल महिलाएं ही जा सकती हैं। सिर्फ महिलाओं के लिए आउटिंग पर जाने का ये बेस्ट ऑप्शन है

फिनलैंड के सुपरशी आइलैंड में महिलाएं जैसे चाहें वैसे घूम सकती है। वहां पर मर्दों की एंट्री न होने के कारण यह लड़कियों के लिए पूरी तरह से सेफ हैं। सुपरशी आइलैंड को बनाने का ख्याल अमेरिकी बिजनेसवुमन क्रिस्टीना रॉथ के दिमाग में आया था। वह एक एेसी जगह बनाना चाहते थे जहां महिलाएं बिना किसी की रोक- टोक के अपने ट्रिप का आनद ले सकें।

क्रिस्टीना एक बार कैलिफोर्निया के कालाबसास के आश्रम में छुट्टियां  मनाने के लिए गई वहां उन्होंने देखा की दूसरी महिलाएं खुद से ज्यादा ध्यान मर्दों पर ध्यान है। इसके कारण वह यह चिज सोच समझ कर रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने देखा की औरते घूमने की बजाय अपने मेकअप की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहीं थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए क्रिस्टीना ने केवल महिलाओं के लिए ही एक रिजॉर्ट खोला। आज यहां महिलाएं आकर अपनी छुट्टियों का पूरा आनद लेती है। 

Punjab Kesari