महिलाएं अपनी डाइट में शामिल करें ये सूपरफूड, दिखेंगी एकदम खूबसूरत और जवां

punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 05:15 PM (IST)

व्यस्त कामकाज के चलते महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान नहीं दे पाती। जिस वजह से वह अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर लेती हैं।  लेकिन पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को अधिक पोषण की जरुरत होती है। मासिक धर्म, प्रेगनेंसी, मेनोपॉज के कारण उनके शरीर में कमजोरी का हो जैसी परेशानियां हो जाती हैं। अपने स्वास्थ्य को एकदम तंदरुस्त रखने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए बताते हैं कुछ सूपरफूडस जिनके जरिए आप अपनी सेहत का खास ध्यान रख सकती हैं।

टमाटर

टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। इसमें लाइकोपीन नाम का पोषक तत्व पाया जाता है जो कि ब्रेस्ट कैंसर जैसे रोगों से लड़ने में मददगार होता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट हृदय रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। विटामिन ए,सी, कैल्शियम फोलेट और फाइबर जैसे गुणों से भरपूर टमाटर त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नियमित तौर पर इसका जूस पीने से शरीर में बहुत सी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

दूध

महिलाओं को अपनी डेली डाइट में दूध जरुर शामिल करना चाहिए। दूध में कैल्शियम पाया जाता है जो कि हड्डियों को मजबूत  बनाने में मदद करता है। दूध में प्रोटीन ,फॉस्फोरस और पोटेशियम पाया जाता है जो कि मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके रोजाना सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत बनेगी।

दहीं

खाने में लो फैट दहीं शामिल करने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है। दहीं में प्रोटीन फैट, लैक्टोज, और फॉस्फोरस पाया जाता है जोकि सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। दही के सेवन से  वैजाइनल इंफेक्शन और अल्सर जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है।

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स में पाए जाने वाल विटामिन्स ई, ओमेगा-3,वसा और सेलिनियम पाया जाता है जो कि शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं। सुबह खाली पेट ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से शरीर में मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है। इसके सेवन से शरीर ताकतवर और मजबूत  बनता है।

सोयाबीन

इसमें प्रोटीन, आयरन, जिंक और सेलेनियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा कम होती है। जो कि डायबिटीज को कम करने में मदद करता है। इससे बने व्यंजन आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

आंवला

आंवले में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट,पोटेशियम, फाइबर और विटामिन - सी पाया जाता है जो त्वचा, आंखों और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसका नियमित इस्तेमाल करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। आंवले में पाए जाने वाले पोषक तत्व महिलाओं की स्किन को एकदम तरोताजा रखते हैं।

हरी सब्जियां

खाने में हरी सब्जियां महिलाओं को जरुर शामिल करनी चाहिए। ब्रोकली, पालक, बीन्स जैसी सब्जियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। कैल्शियम, सोडियम, फोलिक एसिड से भरपूर पाए जाने वाली इन सब्जियों में विटामिन के पाया जाता है। जो आपकी त्वचा और स्वास्थ्य के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है।

एवोकाडो

एवोकाडो महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद फल माना जाता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट, विटामिन्स, फोलिक एसिड पाया जाता है जोकि डायबीटिज, कैंसर, हृदय रोग, मेटाबॉलिक सिंड्रोम के खतरे को कम करता है। डायबीटिज टाइप-2 में भी यह फल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।  

बीज

सीड्स के सेवन से त्वचा, बाल,और शरीर एकदम स्वस्थ रहता है। कद्दू, सूरजमूखी, तरबूज, और अलसी के बीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। यह आपको स्वस्थ रखने में मदद करेंगे

बेरीज

स्ट्रोबरी, ब्लूबेरी, रेस्पेबरी, और क्रेनेबरी सेहत को तंदरुस्त रखने में मदद करती है।शोध के अनुसार, इसमें एंटी-कैंसर वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं जोकि ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। यूटीआई इंफैक्शन में भी बेरीज बहुत ही गुणकारी होती है।

Content Writer

Anjali Rajput