पति के साथ सोने पर मौत के मुंह पहुंची महिला, हुई खतरनाक एलर्जी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 12, 2019 - 01:13 PM (IST)

खाने की चीजों या सुंगध से एलर्जी होने के बारे में तो अक्सर सुनने को मिलता है लेकिन अमेरिका के मैरीलैंड की रहने वाली एक महिला को किसी चीज से नहीं बल्कि अपनी पती के साथ सोने और संबंध बनाने से एलर्जी है। जी हां, अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसीन के अनुसार पति के साथ सोने पर महिला को बहुत ही खतरनाक एलर्जी हो गई है। इस वजह से उसकी मौत भी हो सकती है। 

 

जानकारी के अनुसार महिला का पति कुछ दवाइयां ले रहा था जिस वजह से महिला को भी एलर्जी हो गई। महिला के पति को बैक्टीरियल इंफेक्शन होने के कारण कई तरह की दवाइयां दी जा रही थी जिस कारण महिला को भी धीरे-धीरे तकलीफ होनी शुरु हो गई। शुरुआत में डॉक्टर को लगा कि शायद महिला को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है लेकिन जांच के बाद पता लगा कि महिला एनाफाइलैक्टिक रिएक्‍शन ( anaphylactic shock)  नामक बीमारी से पीड़ित है। महिला को डायरिया, हाथ-पैर में खुजली, उल्टी जैसी समस्या हो रही थी। 

 

फिलहाल महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उसे 1 हफ्ते तक पति से दूर रहने की सलाह दी गई है। खासकर तब तक जब तक उसके पति का एंटीबायोटिक्स का डोज पूरा नहीं हो जाता है। इस तरह की एलर्जी के पहले भी 1 या 2 केस सामने आ चुके है।
 

Content Writer

khushboo aggarwal