फोन के चक्कर में सांपों पर लेटी महिला, हाथ से धो बैठी जान
punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2019 - 05:05 PM (IST)
आज फोन के बिना कोई भी व्यक्ति अधिक समय तक रह नही सकता है। फोन लोगों के लिए जीवन में खाने की तरह जरुरी बन चुका हैं लेकिन फोन इतना भी नही खोना चाहिए कि हमें अपने आसपास के बारे में कुछ पता ही न लगे। जी हां , हाल ही में गोरखपुर में हुई घटना का कारण भी फोन ही था। वहां पर एक महिला अपने फोन में इतना व्यस्त थी कि उसे पता ही लगा कि कब वह फोन उसके मरने का कारण बन गया।
बात करते हुए सांपों पर जा बैठी महिला
यह घटना गोरखपुर जिला के रियांव गांव की है। थाईलैंड में काम करने वाला जय सिंह यादव की पत्नी गीता अपने पति से फोन पर बात कर रही थी। वह बातों में इतनी व्यस्त थी कि उसका ध्यान नही गया कि उसकी घर में सांपों का जोड़ा घुस गया। इतना ही नही वह उसके बिस्तरें पर बैठ गए। फोन पर बात करते हुए महिला का ध्यान अपने बिस्तरें की तरफ नही गया। इतना ही नही प्रिटेंट चदर होने के कारण महिला को दिखाई भी नही दिया की बिस्तरें पर कुछ पड़ा हुआ है। वह कमरे में टहलते हुए एक दम से बिस्तरे पर बैठ गई। उसे इस बात का बिल्कूल भी ध्यान नही था कि वह एक नही बल्कि दो सांपों के ऊपर बैठ गई हैं। कुछ सेकेंड में सांपों ने उस महिला को डस लिया जिसके कुछ मिनटों बाद ही वह बेहोश हो गई।
गुस्से में मार डाले सांप
महिला के बेहोश होेने के बाद जब महिला को अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उसके बाद जब परिवार के सदस्य व पड़ोसी घर पर वापिस लौटे तो वह सांप अभी भी वहीं पर मौजूद थे। उन्हें वहां पर देख कर सभी लोगों ने गुस्से में आकर पीट- पीट कर उन्हें मार डाला।