ममता हुई शर्मसार! मां की लापरवाही ने ली 16 महीने के बच्चे की जान, वजह कर देगी हैरान

punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2024 - 05:17 PM (IST)

अमेरिका में एक बेहद हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है जिसने मां की ममता पर सवालिया निशान लगा दिया है। दरअसल, यहां पर एक महिला ने अपने 16 महीने के बच्चे को घर को अकेला छोड़ा और खुद छुट्टी मनाने चली गई। इसके बाद बच्चे की मौत हो गई। दोषी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई। 

क्या है पूरा मामला

अमेरिका के ohio में 32 साल की इस महिला ने पूरे 1 हफ्ते के लिए बच्चे को घर में अकेला छोड़ दिया। इसके ऊपर वो महिला छुट्टी मनाने चली गई और खूब मजे किए। इधर उस मासूम को मां की लापरवाही का नतीजा भुतना पड़ा और उसने दम तोड़ दिया। 

अमेरिका में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कड़े कानून होने के बाद भी है ये हाल

अदालत के सामने महिला ने अपने ऊपर लगे सारे आरपों को स्वीकार किया। बता दें उस पर मार्डर का चार्ज लगाया गया है। वैसे अमेरिका में ये पहले मामला नहीं है, जहां मां- बाप की लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हुई है। जिस तरह की संस्कृति वहां फॉलो की जाती है, कई बार बच्चे अकेले पड़ जाते हैं या फिर उन्हें दूसरे के भरोसे छोड़ दिया जाता है। लेकिन इस बार का ये मामला अब दूसरे पेरेंट्स के लिए नजीर बनने का काम करेगा। इस एक फैसले की वजह से अब दूसरे माता- पिता को और ज्यादा सतर्क होना होगा। वैसे अमेरिका में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बहुत ही सख्त कानून है और आरोपियों को कड़ी सजा भी दी जाती है। ये ही वजह है कि ओरीपी महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 

Content Editor

Charanjeet Kaur