‘बुली बाई’ ऐप मामले की Mastermind निकली महिला, लगाती थी मुस्लिम महिलाओं की Online बोली

punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 05:34 PM (IST)

 मुंबई साइबर पुलिस ने ‘बुली बाई’ ऐप मामले के संबंध में उत्तराखंड से एक महिला को हिरासत में लिया और बेंगलुरु से इंजीनियरिंग के एक छात्र को भी गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि हिरासत में ली गई महिला, इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड थी। 


मुस्लिम महिलाओं कीक करती थी नीलामी

इससे पहले पुलिस ने, ‘गिटहब’ मंच के ऐप पर ‘नीलामी’ के लिए मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें डाले जाने की शिकायत मिलने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब इस मामले में मुंबई साइबर पुलिस के एक दल ने उत्तराखंड से एक महिला को हिरासत में लिया है जो मुख्य आरोपी है। 


इंजीनियरिंग का छात्र भी गिरफ्तार 


एक अधिकारी ने कहा कि- अपराध शाखा का एक दल उत्तराखंड में है और महिला से पूछताछ की जा रही है। महिला को ट्रांजिट रिमांड के लिए एक अदालत में पेश किया जाएगा और इसके बाद मुंबई लाया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि मामले के संबंध में साइबर पुलिस ने बेंगलुरु से इंजीनियरिंग के 21 वर्षीय एक छात्र को भी गिरफ्तार किया जिसकी पहचान विशाल कुमार के रूप में की गई है।

 

मुंबई साइबर पुलिस कर रही पूछताछ

दोनों आरोपी एक दूसरे को जानते हैं और इस मामले में आगे की जांच जारी है। मुंबई साइबर पुलिस थाने ने ऐप के डेवलपर और उसका प्रचार-प्रसार करने वाले ट्विटर हैंडल के विरुद्ध भी एक मामला दर्ज किया है। यह मामला ‘बुली बाई’ नामक ऐप पर ‘नीलामी’ के लिए बिना इजाजत सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं के छेड़छाड़ किये हुए चित्र और विवरण डालने का है। एक साल से भी कम समय में ऐसा दूसरी बार हुआ है। पिछले साल ‘सुल्ली डील्स’ नामक ऐप पर इसी प्रकार की सामग्री डाली गई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static