पाकिस्तान में एक ड्रेस से महिला पर आया संकट, गुस्से में जान से मारने को दौड़े लोग

punjabkesari.in Monday, Feb 26, 2024 - 10:37 AM (IST)

पाकिस्तान से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे देखकर हैरानी होने के साथ- साथ दुख भी होगा। दुख इस बात का कि उस देश में महिलाओं को अपनी मर्जी से कपड़े पहनने की भी आजादी नहीं है। यहां एक महिला को कुछ लोगों ने इसलिए घेर लिया क्योंकि उसने  अरबी में प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी। हालांकि महिला पुलिस की मदद से वह किसी तरह बच पाई नहीं तो उसके साथ बहुत बुरा हो सकता था।

"ASP Syeda Shehrbano Naqvi, the brave SDPO of Gulbarg Lahore, put her life in danger to rescue a woman from a violent crowd. For this heroic deed, the Punjab Police has recommended her name for the prestigious Quaid-e-Azam Police Medal (QPM), the highest gallantry award for law… pic.twitter.com/awHaIGVb9l

— Punjab Police Official (@OfficialDPRPP) February 25, 2024


यह घटना तब घटी जब एक महिला अपने पति के साथ शॉपिंग पर निकली थी। उसने जो पैंट पहनी थी उसमें कुछ अरबी शब्द लिखे हुए थे। लोगों ने इन शब्दों को कुरान की आयतें समझ लिया, ऐसे में उस पर गुस्सा उतारने के लिए सैंकड़ों लोगों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। भीड़ का कहना था कि महिला के कपड़ों पर कुरान की पवित्र आयतें लिखी हैं। ये इस्लाम धर्म का मजाक है।


कुछ लोगों न तो  महिला को मौत की सजा देने की भी मांग कर डाली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ASP सैयदा शहरबानो नकवी ने भीड़ से महिला को बचाया। पंजाब पुलिस ने घटना का एक वीडियो शेयर कर महिला अफसर की बहादुरी की तारीफ की है। इस घटना के बाद ASP सैयदा ने कहा- महिला ने जो कपड़े पहने थे, उसमें अरबी के साधारण शब्द थे। इसमें आयतें नहीं लिखी थीं। 

बताश जा रहा है कि मामला शांत होने के बाद पीड़ित महिला ने मौलवियों के सामने माफी मांगी। साथ ही कहा कि उसका इरादा किसी को नाराज करना नहीं था और आगे से वो इस तरह के कपड़े नहीं पहनेगी। वो एक सच्ची मुस्लिम है और कभी भी ईशनिंदा वाला काम नहीं करेंगी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिला अफसर की तारीफ कर रहे हैं। 

Content Writer

vasudha