ये क्या! नाक की सर्जरी करवाई तो निकल गया महिला के कान का हिस्सा , जब पता लगा तो...

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2020 - 05:17 PM (IST)

आप ने ऐसी खबरें तो कईं बार सुनी होगीं कि ऑपरेशन के समय शरीर के अंदर ऑपरेशन करने वाली कोई चीज रह गई लेकिन हाल ही में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया जिसने सब को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल हम जिस केस की बात कर रहे हैं वह चीन का बताया जा रहा है। जहां एक महिला ने नाक की सर्जरी कराई और ऑपरेशन के दौरान उसके कान का भी हिस्सा निकाल दिया गया। 

इतना ही नहीं महिला को इस बात की जानकारी तब हुई जब वो अपने दाएं कान पर ईयरफोन लगाने लगी लेकिन उसे एहसास हुआ कि वह ईयरफोन लगा ही नहीं सकती है। खबरों की मानें तो इस महिला का नाम  Zhao है। जिसकी उम्र 31 साल है। 

खबरों  की मानें तो महिला ने यह आरोप लगाया है कि उन्हें बिना बताए ही सर्जरी में उसके कान के अंदरूनी छोटे नुकीले हिस्से ट्रेगस को निकाल दिया गया। दरअसल महिला अस्पताल में नाक की सर्जरी कराने के लिए गई थी फिर ऑपरेशन के चार दिन बाद उसे महसूस हुआ कि उनके दाहिने कान का छोटा सा नुकीला हिस्सा नहीं है। 

महिला ने किया अस्पताल वालों से संपर्क 

महिला ने इसके बाद डॉक्टरों से संपर्क किया। डॉक्टरों का इस पर कहना है कि यह सामान्य है। क्योंकि इसके बिना उनकी सर्जरी संभव नहीं थी। इतना ही नहीं अस्पताल वालों ने उन्हें सर्जरी से पहले लिखित अनुमति भी दी थी। 

सुन सकती है महिला लेकिन...

महिला सामान्य लोगों की तरह सुन तो सकती है लेकिन वो अपने दाहिने कान पर ईयरफोन नहीं लगा सकती है। 

Content Writer

Janvi Bithal