30 साल की उम्र पार कर रही महिलाएं हो जाएं अलर्ट, इन बीमारियों का हो सकती हैं शिकार

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2023 - 01:23 PM (IST)

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को कई तरह की सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 30 की उम्र के बाद ज्यादातर महिलाओं को कमजोरी महसूस होने लगती है। साथ ही महिलाएं कई बीमारियों की चपेट में आने लगती हैं। इसलिए बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को अपनी सेहत पर खास ध्यान देने की जरुरत होती है।...

ब्रेस्ट कैंसर

यूं तो ब्रेस्ट कैंसर किसी भी उम्र की महिलाओं को हो सकता है, लेकिन 30 की उम्र के बाद इसका खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा उम्र के साथ बढ़ता रहता है। अगर आपको ब्रेस्ट में किसी भी तरह की तकलीफ महसूस हो या कोई बदलाव नजर आए तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। कई स्टडी की रिपोर्ट में बताया गया है कि ज्यादातर महिलाओं में 30 की उम्र के बाद प्रेग्रेंट होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। दरअसल 30 की उम्र के बाद महिलाओं में ओवुलेशन की प्रकिया धीमी पड़ जाती है, जिस वजह से महिलाओं को गर्भ धारण करने में मुश्किल होती है। इसके अलावा शरीर में हर्मोन का संतुलन बिगड़ने पर भी महिलाओं को गर्भधारण करने में मुश्किल होती है। हालांकि हर महिला में ऐसा नहीं होता है क्योंकि हर महिला का शरीर अलग तरह से काम करता है।

बालों का झड़ना

बालों के झड़ने की समस्या से ज्यादतर महिलाएं परेशान रहती हैं। लेकिन 30 की उम्र के बाद ज्यादातर महिलाओं में झड़ते बालों की समस्या आम देखी जाती है। इसका मुख्य कारण तनाव और बच्चे का जन्म लेना है। इसके अलावा 30 की उम्र में झड़ते बालों का दूसरा कारण शरीर में न्यूट्रिएंटस की कमी भी है। शरीर में आयरन और विटामिन डी की कमी बाल झड़ने लगते हैं। साथ में शरीर में हार्मोन के असंतुलन होने से भी बाल झड़ने लगते हैं।

वजन बढ़ना

मोटापा कई बीमारियों को न्योता देता है। अचानक से वजन बढ़ने का मुख्य कारण थायरॉयड और कोलेस्ट्रोल हो सकता है। इसलिए 30 की उम्र होते ही थायरॉयड, कोलेस्ट्रोल और डायबिटीज की जांच जरुर करवा लें। इसके अलावा जिन महिलाओं को पोलिस्टिक ओवरी सिंड्रोम   की समस्या होती है। उनका वजन आसानी से कम नहीं होता है। ये एक हार्मोनल समस्या है। इस समस्या से जूझ रही महिलाओं में डायबिटीज और दिल संबंधी समस्या होने का खतरा ज्यादा होता है।

नजर कमजोर होना

बढ़ती उम्र के साथ शरीर में न्यूट्रिशन का स्तर कम होने लगता है, जिस वजह से ज्यादतर महिलाओं की नजर कमजोर हो जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक शरीर में विटामिन ए, सी, ई और जिंक की कमी होने से लोगों को धुंधला दिखाई देने लगता है।

हाई ब्लड प्रेशर

ज्यादा मोटापा और गर्भनिरोधक गोलियां लेने से महिलाओं का ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उनको प्रेग्रेंसी के दौरान कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 30 की उम्र के बाद तनाव और ज्यादा नमक के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इससे किडनी संबंधी समस्याएं होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है।

Content Editor

Charanjeet Kaur