बीमारी ऐसी कि महिला रोती है 'खून के आंसू', पीरियड्स से जुड़ा क्नैक्शन

punjabkesari.in Thursday, Mar 25, 2021 - 03:59 PM (IST)

'खून के आंसू रोना', यह कहावत तो कई लोगों ने फिल्म या असल जिंदगी में सुनी होगी लेकिन अगर सचमुच में ऐसा हो तो? दरअसल, चंडीगढ़ की रहने वाली 25 वर्षिय महिला एक अजीबो-गरीब बीमारी से जूझ रही हैं, जिसके कारण उनकी आंखों से खून के आंसू निकलते हैं।

आंखों से निकलते हैं 'खून के आंसू'

पीरियड्स में हर महिला को अलग-अलग प्रॉब्लम्स जैसे पेट दर्द, शरीर में ऐंठन, ब्लोटिंग, हाथ-पैरों में दर्द, भूख ना लगना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मगर, यह महिला इन दिनों में खून के आंसू रोती है। खबरों के मुताबिक, यह महिला 5 सालों से इस समस्या से जूझ रही है, जिसके कारण पीरियड्स में उनकी आंखों से खून के आंसू निकलते हैं।

पीरियड्स से जुड़ा कनेक्शन

महिला ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर उन्होंने डॉक्टर्स से भी संपर्क किया लेकिन फैमिली हिस्ट्री ना होने की वजह से वो इसका कारण नहीं जान पाए। इस दौरान महिला उन्हें आंखों में किसी भी तरह का दर्द या दूसरी परेशानी नहीं होती थी। ऐसा 2 बार होने पर उसने चेकअप करवाया लेकिन पहले डॉक्टर भी इस अजीब समस्या को पकड़ नहीं पाए।

अजीब बीमारी से ग्रस्त महिला

कई टेस्ट करवाने के बाद पता चला कि महिला 'ऑक्युलर रेडियस मेंस्ट्रुएशन' (Ocular Vicarious Menstruation) नाम की दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है। हेमोलेक्रिया यानी ब्लडी टियर्स एक ऐसी रेयर मेडिकल कंडीशन है, जो शरीर के एक भाग में ब्लड क्लोटिंग होने की वजह से होती है। हालांकि यह समस्या पहली बार नहीं देखने को मिली बल्कि हर 10 में से तीसरी महिला इस समस्या से ग्रस्त है।

हैरान रह गए थे डॉक्टर्स

इसके कारण पीरियड्स में गर्भाशय (Uterus) के अलावा फेफड़े, आंख, होंठ, पेट और नाक से भी खून निकलता है। हालांकि इस केस में महिला की आंखों से ब्लीडिंग होती थी। महिला को 3 महीने तक हार्मोनल ट्रीटमेंट दिया गया, जिसके बाद अब वह पूरी तरह ठीक है। बता दें कि इसके टेस्ट काफी महंगे होते हैं और इसकी सुविधाएं भी आसानी से नहीं मिलती।

Content Writer

Anjali Rajput